कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: अमीत पंघाल ने जीता गोल्ड, विरोधी बॉक्सर पर ताबड़तोड़ पंच बरसाकर रुलाया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली. भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कमाल कर दिया. उन्होंने इंग्लैंड के मुक्केबाज पर पंच बरसाकर अपने मेडल का रंग बदल दिया. 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर से संतोष करने वाले पंघाल ने आखिरकार इस बार 51 किग्रा भारवर्ग का गोल्ड अपने नाम कर ही लिया. पंघाल का यह मेडल भारत का 15वां गोल्ड है. फाइनल में उन्होंने इंग्लिश मुक्केबाज मैकडोनाल्ड को बुरी तरह से धोया.

पूरे मुकाबले में हावी रहे पंघाल

तीनों राउंड में पंघाल ने इंग्लिश मुक्केबाज को वापसी का मौका नहीं दिया और उस पर दबाव बनाए रखा. वो इंग्लिश मुक्केबाज पर इस कदर हावी रहे कि पहले राउंड में 5 जजों ने पंघाल को 10- 10 अंक दिए. दूसरे राउंड में पंघाल 5 में से 4 जजों से 10 अंक हासिल करने में कामयाब रहे. तीसरे राउंड में भी पंघाल को 4 जजों ने 10 अंक दिए और इस तरह से भारतीय मुक्केबाज ने 5-0 से मुकाबला और खिताब अपने नाम कर लिया.

Leave a Reply

Next Post

दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 8 अगस्त 2022 । छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। रुक-रुक कर तेज बारिश भी हो रही है। सिस्टम बनने से प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र यानी बस्तर संभाग के 7 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग