स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकारा , कम्युनिटी ट्रंसमिशन’ के फेज में पहुंच चुका है भारत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2020।दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर चार करोड़ से अधिक पहुंच गई है। जबकि 11 लाख से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।वहीं भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 74.94 लाख के पार हो चुका है और एक लाख 14 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को स्वीकार किया है कि कोरोना संक्रमण के मामले में भारत कम्युनिटी ट्रांसमिशन (सामुदायिक प्रसारण) के चरण में पहुंच चुका है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपने साप्ताहिक सोशल मीडिया कार्यक्रम ‘संडे संवाद’ के दौरान कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 का कुछ जिलों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है, लेकिन यह पूरे देश में नहीं हो रहा है। 

‘संडे संवाद’ में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सोशल मीडिया पर लोगों से बात करते हैं, उनके सावालों के जवाब देते हैं। इसी कार्यक्रम में उनसे पूछा गया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में कम्युनिटी स्प्रेड होने की बात कही है, क्या अन्य राज्यों में भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है? इसके जवाब में हर्षवर्धन ने स्वीकार किया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कोरोना वायरस के कम्युनिटी स्प्रेड होने की आशंका है। पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की सूचना मिली है। हालांकि, यह देश भर में नहीं हो रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंग का सामने आया वेडिंग कार्ड : शादी का कार्ड वायरल

शेयर करे26 अक्टूबर को पंजाब के जीरकपुर में होगी नेहा-रोहन प्रीत की शादी! इंडिया रिपोर्टर लाइव सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। अभी तक की सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए इस कार्ड में शादी की तारीख भी सामने आ […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां