निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को मिली है बड़ी राहत : राज्य में करीब 76 हजार छोटे भूखण्डों की क्रय-विक्रय

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 14 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में प्रदेश के हजारों निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर अब छोटे तबके के लोग जिनके जमीन के छोटे भूखण्ड हैं, वे अब इनकी खरीद बिक्री आसानी से कर पा रहे हैं। राज्य शासन ने जमीन के छोटे भूखण्डों की खरीद बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटाया गया था, फलस्वरूप प्रदेश के छोटे तबकों के जरूरतमंद 5 डिसमिल से छोटे भूखण्डों का क्रय विक्रय संभव हो सका है। नतीजन अब तक करीब प्रदेश में 76 हजार से ज्यादा छोटे भूखण्डों की खरीद और बिक्री हो गई है। 

राज्य शासन के राजस्व विभाग द्वारा छोटे भूखण्डों के पंजीयन एवं नामांतरण की कार्यवाही तथा छत्तीसगढ़ नामांतरण एवं अन्य भू-अभिलेख को तैयार करने बावत नियम 1965 में संशोधन किया जाकर 25 अक्टूबर 2019 से राज्य के सभी जिलों में जमीन के छोटे भूखण्डों के नामांतरण की कार्यवाही की जा रही है। जिसके फलस्वरूप बड़े पैमाने पर 5 डिसमिल से छोट भूखण्डों की क्रय-विक्रय हो सका है। 

Leave a Reply

Next Post

विधायक मोहन मरकाम ने कोरोना वाॅरियर नगरपालिका कर्मियों का किया सम्मान

शेयर करेआपदा काल में निस्वार्थ भाव से भगवान का रूप बनकर स्वच्छता कर्मियों ने की लोगों की सेवा- मोहन मरकाम तीन सौ नगरपालिका कर्मियों का विधायक ने किया सम्मान इंडिया रिपोर्टर लाइव कोण्डागांव 14 अक्टूबर 2020। विगत 13 अक्टूबर को विधायक मोहन मरकाम ने नगरपालिका के कर्मियों के द्वारा कोरोना आपदा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल