पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर गिरी पेड़ की शाखाएं, ट्रेन का शीशा टूटा, कोई हताहत नहीं

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 22 मई 2023। ओडिशा के जाजपुर जिले में रविवार को आंधी के दौरान पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर पेड़ की शाखाएं गिर गईं, जिससे इसका शीशा टूट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेड़ की शाखाएं ट्रेन के ‘पेंटोग्राफ’ में फंस गईं, जिससे ट्रेन का संचालन बाधित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम लगभग पौने पांच बजे बैतरनी रोड और मंजुरी रोड स्टेशनों के बीच हुई। ट्रेन पुरी से हावड़ा की ओर जा रही थी।

हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी और शनिवार से इसका व्यावसायिक संचालन शुरू हुआ था। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि रेलवे के तकनीकी कर्मचारी आंधी-बारिश के कारण फंसी ट्रेन का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘एक डीजल इंजन ट्रेन को मंजुरी रोड स्टेशन तक लाएगा क्योंकि पेंटोग्राफ ऊपरी तार से उलझा हुआ है। इसके बाद मंजुरी रोड स्टेशन से गंतव्य तक ट्रेन अपने इंजन के जरिये जाएगी।”

Leave a Reply

Next Post

रोजाना जमा होने वाले 2000 के नोटों की जानकारी संभाल कर रखें बैंक; निर्देश जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2023। भारत रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि रोजाना जमा हो रहे दो हजार के के नोट का डेटा मेंटेन करें। आरबीआई की ओर से 22 मई को इससे संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं। आरबीआई की […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह