राहुल गांधी का दावा- ‘इंडिया’ गठबंधन की बनने जा रही है सरकार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 मई 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आह्वान किया कि वो मतगणना होने तक स्ट्रांग रूम पर नजर बनाए रखें। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज प्रचार के आखिरी दिन मैं देश की महान जनता को प्रणाम करते हुए कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं से विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।” उन्होंने कहा कि वह गठबंधन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद देते हैं, जो देश के संविधान और संस्थाओं को बचाने के लिए बिना झुके खड़े रहे। 

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम जनता से जुड़े हुए वास्तविक मुद्दों पर चुनाव लड़ने में सफल रहे और प्रधानमंत्री के बार बार भटकाने के प्रयास के बावजूद किसानों, मज़दूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों की आवाज़ उठाई। उन्होंने कहा, ‘‘हमने मिलकर वैकल्पिक दृष्टिकोण के रूप में हर वर्ग का जीवन बदलने वाली क्रांतिकारी गारंटियां देश के सामने रखीं और अपना संदेश कोने-कोने तक पहुंचाया।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अंतिम समय तक स्ट्रांग रूम्स पर नज़र जमाए रखें। ‘इंडिया’ जीतने जा रहा है।” 

Leave a Reply

Next Post

'पंजाब ड्रग और रेत माफियाओं का अड्डा बन गया है', लुधियाना में बोले योगी आदित्यनाथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 31 मई 2024। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य ‘‘भूमि, मादक पदार्थों और रेत से जुड़े माफियाओं का अड्डा” बन गया है। इन माफियाओं के […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल