‘पंजाब ड्रग और रेत माफियाओं का अड्डा बन गया है’, लुधियाना में बोले योगी आदित्यनाथ

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 31 मई 2024। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य ‘‘भूमि, मादक पदार्थों और रेत से जुड़े माफियाओं का अड्डा” बन गया है। इन माफियाओं के खात्मे पर जोर देते हुए आदित्यनाथ ने पंजाब के लोगों से एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने की अपील की। लुधियाना से अपनी पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू के पक्ष में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की पवित्र भूमि को ‘आप’ सरकार और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अपवित्र कर दिया है। उन्होंने कहा, “मैं गुरुओं की धरती के आगे नतमस्तक हूं।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के लोगों की भावनाओं को नहीं समझती।

भाजपा नेता आदित्यनाथ ने कहा, “इन सरकारों की उदासीनता के कारण ही यह राज्य भू-माफिया, मादक पदार्थ और रेत माफियाओं का अड्डा बन गया है। इन माफियाओं को कुचलना होगा और इसके लिए लुधियाना के लोगों को भाजपा के उम्मीदवार को वोट देकर जिताना होगा।” उन्होंने कहा, “मैं माफियाओं को कुचलने के लिए उत्तर प्रदेश से बिट्टू के पास बुलडोजर भेजूंगा।”

Leave a Reply

Next Post

नोवाक जोकोविच तीसरे दौर में पहुंचे, रॉबर्टो कार्बालेस को एकतरफा अंदाज में दी शिकस्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पेरिस 31 मई 2024। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को रॉबर्टो कार्बालेस बेयना को एकतरफा अंदाज में हराकर वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई। जोकोविच ने इस मैच में किसी समय अपने प्रतिद्वंद्वी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ