राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख, ममता बनर्जी ने की जांच की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 10 जून 2024। जम्मू-कश्मीर में आज फिर एक आंतकी हमला हो गया। हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। हमला रियासी जिले के कंदा इलाके में यह अटैक हुआ। आतंकियों ने 10 श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला किया था। हमले पर पीएम मोदी की खास नजर है। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल से घटना की जानकारी ली। वहीं, राष्ट्रपति ने भी घटना पर दुख जताया है। सिन्हा ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मुझे हालात पर लगातार नजर रखने तथा परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। एलजी सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया है और हमले के पीछे जो लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें जल्द ही दंडित किया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल और सहायता प्रदान की जाए।

राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने एक्स पर कहा कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हुए बस हादसे की खबर से मैं बहुत परेशान हूं। हमले में कई तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। 

जेपी नड्डा-राजनाथ सिंह और अमित शाह ने भी किया ट्वीट
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं इस कायरतापूर्ण हमले से बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि मैं कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती हूं। मैं मृतकों के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। वहीं, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमला बेहद निंदनीय है। तीर्थयात्रियों के खिलाफ इस जघन्य कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमले से बहुत दुख हुआ। मैंने उपराज्यपाल और डीजीपी से बात की और घटना के बारे में जानकारी ली। कायरतापूर्ण हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं। 

कांग्रेस नेताओं ने भी जताया दुख
मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया। यह शर्मनाक घटना जम्मू-कश्मीर में चिंताजनक सुरक्षा स्थिति की सच्ची तस्वीर है। इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम अपने लोगों पर हुए इस भीषण आतंकवादी की निंदा करते हैं। हम राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जानबूझकर किए गए अपमान की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। 

बंगाल सीएम ने की जांच की मांग
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हमले पर दुख जताया उन्होंने घटना की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मामले की तुरंत जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

'विश्वास है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत-नेपाल संबंध मजबूत होंगे', नेपाली पीएम का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 जून 2024। रविवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ और उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों और हिंद महासागर के देशों के राष्ट्र प्रमुखों को आमंत्रित किया गया […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार