कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा का आरोप- बीजेपी ज्वाइन कराने हमारे नेताओं को झूठे केस में फंसा रहे 

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 21 मई 2022। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए है। शुक्रवार को कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि बीजेपी ज्वाइन करने के लिए हमारे नेताओं को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। कांग्रेस मुख्यालय में केके मिश्रा ने कहा कि सरकार हमारे नेताओं को झूठे केस में फंसा कर बीजेपी ज्वाइन करने का दबाव बना रही है।

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने आरोप लगाया कि कि बीजेपी में लाने के लिए प्रशासन का सहारा लेकर हथकंडे अपनाए जा रहे है। उन्होंने पन्ना जिले के एक पदाधिकारी का उदाहरण भी दिया। मिश्रा ने कहा कि पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत मिलन पांडे को बीजेपी में शामिल होने दबाव बनाया जा रहा है। मिश्रा ने कहा कि पांडे डंपर संचालित करते है। उनकी रॉयल्टी जमा होने के बावजूद उन पर 42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मिश्रा ने इसके पीछे बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पर अपनी राजनीतिक ताकत के इस्तेमाल के गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। यहीं नहीं मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल होने के लिए पैसा का लालच भी दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

हेटमायर की पत्नी पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे सुनील गावस्कर, कमेंट्री से हटाने की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मई 2022। भारत के दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर एक बार फिर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते आलोचकों के निशाने पर हैं। गावस्कर ने इस बार राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके बाद […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल