यूएस में भारतीय-अमेरिकियों ने खालिस्तानी हमलों के विरोध में की रैली, इंडिया के समर्थन में लगाए नारे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जुलाई 2023। भारतीय वाणिज्य दूतावास में हाल में खालिस्तान समर्थकों द्वारा आगजनी की कोशिश किये जाने के बाद बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों ने भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए यहां वाणिज्य दूतावास के बाहर एक शांति रैली आयोजित की। खालिस्तान समर्थकों द्वारा 2 जुलाई को ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी का कृत्य दिखाया गया था। यह कुछ महीनों के भीतर हिंसा की दूसरी घटना थी। शु्क्रवार को बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों ने हालिया हिंसा के कृत्य के खिलाफ यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर एक शांतिपूर्ण रैली की और भारत का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने उक्त हिंसा को आतंकवादी कृत्य बताया और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में खड़ा करने की मांग की। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को यहां वाणिज्य दूतावास का दौरा किया था और मिशन में भारतीय राजनयिकों और अधिकारियों से मुलाकात की थी। भारत ने कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे अपने साझेदार देशों से कहा है कि वे “चरमपंथी खालिस्तानी विचारधारा” को तवज्जो नहीं दें क्योंकि यह द्विपक्षीय संबंधों के लिए “अच्छा नहीं” है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस महीने की शुरुआत में नयी दिल्ली में कहा था, ‘‘हमने कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे हमारे सहयोगी देशों, जहां खालिस्तानी गतिविधियां हुई हैं, उनसे आग्रह किया है कि वे खालिस्तानियों को तवज्जो नहीं दें, क्योंकि उनकी (खालिस्तानियों की) चरमपंथी, अतिवादी सोच न तो हमारे लिए, न ही उनके लिये और न ही उनसे (उन देशों से) हमारे संबंधों के लिए ठीक है। गत 19 मार्च को खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था और उसे नुकसान पहुंचाया था। खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए, प्रदर्शनकारियों ने शहर की पुलिस द्वारा लगाए गए अस्थायी सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ दिया था और वाणिज्य दूतावास परिसर के अंदर दो तथाकथित खालिस्तानी झंडे लगा दिए थे। वाणिज्य दूतावास के दो कर्मियों ने जल्द ही उन झंडों को हटा दिया था।  

Leave a Reply

Next Post

पर्यावरण संरक्षण और  हिंद-प्रशांत में समुद्री सहयोग बढ़ाएंगे भारत-फ्रांस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जुलाई 2023। भारत और फ्रांस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक संतुलित और स्थिर व्यवस्था बनाने के प्रयास के तहत समुद्री सहयोग तथा दोनों देशों की नौसेना के अभ्यास बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।  इसके  साथ ही दोनों देशों ने […]

You May Like

संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं