बालाकोट सेक्टर से बीएसएफ जवान लापता, तलाश जारी, ड्यूटी पर जाते समय हुआ गायब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुंछ 09 सितम्बर 2023। मेंढर के बालाकोट सेक्टर में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्र से बीएसएफ का एक जवान लापता हो गया। इसके बाद बीएसएफ ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक जवान का कुछ पता नहीं चला। लापता जवान की पहचान बीएसएफ की 79वीं बटालियन के सिपाही अमित पासवान पुत्र अशोक पासवान निवासी बिहार के रूप में हुई है। उधर, इस मामले में बीएसएफ की ओर से अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार बालाकोट सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के सिपाही अमित पासवान ड्यूटी पर जाते समय लापता हो गए। इसके बाद बीएसएफ ने तलाशी अभियान चलाया। देर रात बीएसएफ 79वीं बटालियन की तरफ से बालाकोट पुलिस चौकी में सिपाही अमित पासवान की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

मोरक्को में 6.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, 600 से ज्यादा की मौत, सैकड़ों घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मरक्केश 09 सितम्बर 2023। मोरक्को में शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई है। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि भूकंप की वजह से अब तक कम से कम 600 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल