बिहार के पूर्वी चंपारण बड़ा हादसा, चिरैया में नाव पलटने से 22 लोग डूबे, छह के शव बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 26 सितम्बर 2021। बिहार के मोतिहारी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए हैं। बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से 22 लोगों के डूबने की खबर है। अब तक 6 लोगों के शव निकाले गए हैं। नदी के घाट पर अफरा-तफरी का माहौल है,  बड़ी संख्या में लोग घाट पर मौजूद हैं ।  सूचना मिलने पर जिला प्रशासन पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद है।  बाकी डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव पर ज्यादा सवारी बैठने से यह हादसा हुआ है। छोटी नाव पर 12 लोगों के बैठने की जगह थी उस पर 22 से ज्यादा लोग सवार हो गए, जिसकी वजह से नाव बीच नदी में डूब गई। 

बता दें कि दो महीने पहले ही डुमरियाघाट थाना क्षेत्र स्थित सरोतर झील में नाव पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस नाव पर एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। हालांकि, बाकी लोग नदी में तैरकर बाहर निकल आए थे, लेकिन बबूल सहनी पानी में बुरी तरह से फंस गया था, थोड़ी देर बाद उसका शव बाहर निकला। 

Leave a Reply

Next Post

भारत को बड़ी राहत: कनाडा ने यात्री उड़ानों पर लगा प्रतिबंध हटाया, सोमवार से फिर शुरू होगी हवाई सेवा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 सितम्बर 2021। भारत से कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। दरअसल, कनाडा ने कोरोना के चलते महीनों से उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है और अब सोमवार(27 सितंबर) से एक बार फिर हवाई सेवा शुरू […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल