राखी सावंत ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, बोलीं- उसने कहा था, तुम मेरा क्रश हो

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जून 2021। सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर उनको हर किसी ने याद किया। उनकी फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके लिए इमोशनल मैसेज लिखे। इस बीच राखी सावंत ने भी पपराजी से सुशांत के बारे में बात की। उन्होंने एक इंट्रेस्टिंग बात भी बताई। राखी ने बताया कि सुशांत ने उनसे कहा था कि वह उनकी क्रश हैं। उस वक्त वह समझ नहीं पाई थीं कि क्रश क्या होता है।

‘लगता है, कहीं शूटिंग कर रहा होगा’

राखी बताती हैं, सुशांत सिंह मेरा दोस्त… मुझे आज भी याद है, जरा नच के दिखा हम लोग कर रहे थे। सुशांत सिंह ने कहा था, राखी तुम मेरा क्रश हो। तब तो मुझे समझ में नहीं आया था क्या बोला है। डेट क्या है, क्रश क्या है, मुझे नहीं पता था। मुझे लगा कुछ कहा होगा। मैंने बाद में पूछा था कि क्रश का क्या मतलब होता था। मेरा ‘परदेसिया’ गाना उन्हें बहुत पसंद था। उन्होंने बताया था कि जब ‘परदेसिया’ गाना आया था तो वह स्कूल में थे। मैं तभी बॉलीवुड में आई थी। राखी बोलती हैं बहुत खुशमिजाज इंसान था। अभी भी यकीन नहीं होता कि वह हमारे बीच में नहीं है। लगता है कि कहीं शूटिंग कर रहा होगा। 

माहिका के मन में थीं फीलिंग्स

ऐक्ट्रेस माहिका शर्मा ने भी सुशांत की पुण्यतिथि पर उनको याद किया था। ई-टाइम्स से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उनके और सुशांत के बीच अच्छी दोस्ती थी। माहिका ने ये भी बताया था कि सुशांत के लिए उनके मन में फीलिंग्स थीं लेकिन वह कभी कह नहीं पाईं। माहिका ने उम्मीद जताई कि सुशांत को न्याय जरूर मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जून 2021। भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से शुरू हो रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मैच से पहले कीवी टीम के उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जो टीम […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल