शहीद विकास कुमार को दी गयी अंतिम सलामी : शहीद विकास कुमार का शौर्य और बलिदान सदा याद रखा जाएगा: मंत्री रवीन्द्र चौबे

indiareporterlive
शेयर करे

रायपुर 14 दिसम्बर 2020। जल संसाधन एवं कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने आज माना स्थित बटालियन पहुंचकर शहीद डिप्टी कमाण्डेंट विकास कुमार को सलामी दी। उन्होंने कहा कि शहीद विकास कुमार का शौर्य और बलिदान सदा याद रखा जायेगा, विकास कुमार नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस दिखाते हुए वीरगति प्राप्त किये है।

उल्लेखनीय है कि 13 दिसम्बर को कोबरा बटालियन 208 को किस्टाराम के ग्राम कांसाराम नाला के पास में आईईडी बम होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद कोबरा बटालियन की टीम मौके पर पहुंची और आईईडी डिफ्यूज कर रही थी। इस दौरान बम फट गया और सीआरपीएफ के डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार आईईडी की चपेट में आ गये थे, डिप्टी कमान्डेंट को घायल अवस्था में सुकमा से रायपुर लाया गया था। इलाज के दौरान वे शहीद हो गये। शहीद जवान विकास कुमार उत्तर प्रदेश के मुजफरनगर के रहने वाले थे।

माना स्थित बटालियन में शहीद विकास कुमार को अंतिम सलामी देने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, डीजीपी डीएम अवस्थी, स्पेशल डीजी नक्सल अशोक जुनेजा, सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी कुलदीप कुमार, पहुंचे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के दोनों छोरों से राम वनगमन पथ पर शुरू हुई पर्यटन रथ यात्रा और बाइक रैली.

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 14 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ के दोनों छोरों से राम वनगमन पथ पर शुरू हुई पर्यटन रथ यात्रा और बाइक रैली भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजन उत्तर और दक्षिण से एक साथ शुरु हुई यात्राएं  4 दिनों में […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय