छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 28 मरीज मिल चुके, 17 स्वस्थ, 11 अस्पताल में भर्ती, मंकीपॉक्स के 2 संदेही भी मिले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 9 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ में कोरोना के साथ स्वाइन फ्लू और मंकीपॉक्स के मरीज भी मिल रहे हैं। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के अब तक 28 मरीज मिल चुके हैं। 17 मरीज स्वस्थ चुके हैं, लेकिन 11 मरीजों को उपचार अस्पतालों में चल रहा है। सोमवार को बालोद में 3 साल की बच्ची में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्ची को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालोद कलेक्टर ने जिले के स्वास्थ्य अमले को अलर्ट रहने कहा है। इधर बस्तर में मंकीपॉक्स के 2 संदेही मिले हैं। उन्हें जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों सीआईएफ के जवान हैं और हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं। उनका सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 

डॉ. सुभाष मिश्रा डायरेक्टर एपेडिमिक कंट्रोल ने बताया कि प्रदेश में अब तक 28 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। 11 मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। कवर्धा की रहने वाली बच्ची सर्दी-जुकाम से पीड़ित थी। परिजनों ने उसे 4 जुलाई को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उसे निमोनिया बताया गया था। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कवर्धा के 4 साल के एक बच्चे की मौत स्वाइन फ्लू होने की बात सामने आई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने होगी।  

लक्षण दिखें तो नजरअंदाज न करें, अस्पताल जाएं

बस्तर में मंकीपॉक्स के दो संदेही मरीज मिलने की बात डॉ. सुभाष मिश्रा ने कहा कि ऐसी सूचना मिली है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में अब जानकारी नहीं है। वैसे भी स्वास्थ्य महकमें को अलर्ट किया गया है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि स्वाइन फ्लू भी सामान्य इंफ्लूएंजा यानी सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों वाला ही होता है। सामान्य सर्दी-जुकाम अधिकतम 3 दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन स्वाइन फ्लू में यह कई दिनों तक चलता है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं के लिए स्वाइन फ्लू घातक हो सकता है। अगर ऐसे लक्षण दिखें तो इसे नजर अंदाज न करें। तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा है। 

Leave a Reply

Next Post

कौन बनेगा करोड़पति 14: अमिताभ बच्चन ने ब्याज समेत वापस किए कंटेस्टेंट के 10 रुपये, पूरा किस्सा सुनकर रह जाएंगे दंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 9 अगस्त 2022। कौन बनेगा करोड़पति 14 के हालिया एपिसोड में प्रोफेसर धुलीचंद अग्रवाल हॉटसीट पर बैठे। उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने के बाद स्टेज के तीन राउंड लगाए। उन्होंने KBC के सेट को मंदिर बताया और कहा कि वह पिछले 21 सालों से […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं