ममता के समर्थन में जेएमएम नही उतारेगी कोई उम्मीदवार

indiareporterlive
शेयर करे

तेजस्वी यादव और शरद पवार ने पार्टी को मनाया

पश्चिम बंगाल में चुनावी घमासान हुआ तेज

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 08 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जहां अपना गढ़ बचाने की कोशिश में है, वहीं भाजपा यहां कमल खिलाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) जो बंगाल में चुनाव लड़ना चाहती थी उसने अचानक अपना इरादा बदल लिया है। रविवार को पार्टी ने कहा कि वह राज्य में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

राजद के तेजस्वी यादव और एनसीपी के शरद पवार ने जेएमएम को मनाने में अहम भूमिका निभाई है। पार्टी जिसकी पिछले हफ्ते तक राज्य की सीमा पर स्थित एसटी और उत्तरी जिलों की सीटों पर नजर थी उसने अब चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह फैसला उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया है।

बता दें कि हेमंत सोरेन रविवार शाम को ही नई दिल्ली से वापस लौटे हैं। ‘ राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने झामुमो और टीएमसी के बीच यह समझौता करवाया है। दोनों ने सोरेन के साथ फोन पर बात की और उन्हें ममता बनर्जी का साथ देने के लिए मनाया। ममता राज्य में भाजपा के खिलाफ किसी आदिवासी चेहरे की तलाश कर रही थीं। 

सोरेन और उनके पिता शिबू इन जिलों में बनर्जी की टीएमसी के लिए आक्रामक रूप से प्रचार करेंगे। पुरुलिया, झारग्राम, बांकुरा और मिदनापुर जिलों की एसटी सीटों पर पहले दो चरणों में चुनाव होने हैं। जेएमएम के एक नेता ने कहा, ‘टीएमसी के पास कोई आदिवासी चेहरा नहीं है। दूसरी ओर, भाजपा के पास उनके स्टार प्रचारक के तौर पर अर्जुन मुंडा (केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री), बाबूलाल मरांडी (झारखंड के पूर्व सीएम) और अन्य हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि सोरेन टीएमसी के लिए आदिवासी चेहरे के तौर पर प्रचार करेंगे।’

Leave a Reply

Next Post

अबूझमाड़ परिधान रैंप वॉक प्रतियोगिता का पहला आडिशन सम्पन्न

शेयर करेरंग-बिरंगी, पारंपरिक वेशभूषा में नजर आये प्रतिभागी दूसरा आडिशन 9 मार्च को और मुख्य आयोजन 13 मार्च को इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 8 मार्च 2021। सुदूर वनांचल क्षेत्र के युवक-युवतियों को मंच प्रदान करने के उद्देष्य से जिला प्रषासन नारायणपुर द्वारा अबूझमाड़ पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता (रैंपवॉक) का आयोजन किया […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग