कौन बनेगा करोड़पति 14: अमिताभ बच्चन ने ब्याज समेत वापस किए कंटेस्टेंट के 10 रुपये, पूरा किस्सा सुनकर रह जाएंगे दंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 9 अगस्त 2022। कौन बनेगा करोड़पति 14 के हालिया एपिसोड में प्रोफेसर धुलीचंद अग्रवाल हॉटसीट पर बैठे। उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने के बाद स्टेज के तीन राउंड लगाए। उन्होंने KBC के सेट को मंदिर बताया और कहा कि वह पिछले 21 सालों से इस मंच पर आने का सपना देख रहे थे। अमिताभ बच्चन और प्रोफेसर धुलीचंद की बातचीत काफी दिलचस्प और मजेदार रही।

अमिताभ को कंटेस्टेंट ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

प्रोफेसर धुलीचंद ने बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन को बताया कि उन पर उनके (धुलीचंद के) 10 रुपये उधार हैं। प्रोफेसर ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया जिसे सभी ने एन्जॉय किया। उन्होंने कहा, ‘मैं आपकी फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ देखना चाहता था। मैंने किसी तरह 10 रुपये बचाए और सारे कयास लगाने के बाद कि ये पैसे किस तरह फिल्म देखने को काफी रहेंगे, मैं कई मील पैदल चलकर गया।’

कंटेस्टेंट ने सुनाया रोंगटे खड़े करने वाला किस्सा

प्रोफेसर ने बताया, ‘मैं घंटों तक लाइन में खड़ा रहा उस 10 रुपये के साथ और जब तक मेरा नंबर आता,  बॉक्स ऑफिस विंडो बंद हो गई। टिकट के लिए लगी भीड़ और भगदड़ के चक्कर में पुलिस बुलानी पड़ गई थी। भीड़ में जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई क्योंकि पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। मैं जमीन पर गिरा और मेरे सिर में चोट लगी।’

अमिताभ ने ब्याज समेत वापस किए पैसे

प्रोफेसर धुलीचंद ने बताया कि उन्होंने उस रोज कसम खाई कि वो अब कभी भी अमिताभ बच्चन की फिल्म नहीं देखेंगे और दुआ करेंगे कि किसी दिन ये किस्सा वो सामने बैठकर अमिताभ को बता सकें और काश किसी दिन उनके साथ बैठकर ये फिल्म देख सकें। अमिताभ बच्चन ने प्रोफेसर धुलीचंद को 10 रुपये का नोट दिया और कहा कि वह ब्याज के साथ उनका पैसा वापस कर रहे हैं। बिग बी ने प्रॉमिस किया वह उनके साथ फिल्म जरूर देखेंगे।

Leave a Reply

Next Post

गोवा में आम आदमी पार्टी को राज्य पार्टी का दर्जा, एक और राज्य के बाद बन जाएगा राष्ट्रीय दल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 9 अगस्त 2022। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी यानि आप को गोवा में राज्य पार्टी का दर्जा दे दिया गया है. चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की है. इस संबंध में उसने आम आदमी पार्टी को पत्र भी लिखा है. इस बात […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल