राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अल-इस्सा से मुलाकात दौरान  कहा-‘ भारत में  20 करोड़ से अधिक मुस्लिम भाई-बहन…’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने बुधवार को भारत दौरे पर आए मुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL) के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-इस्सा से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि भारत  बहु-सांस्कृतिक, बहु-भाषी, बहु-जातीय और बहु-धार्मिक समाज के रूप में विविधता में एकता को मानता है। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ से ज्यादा मुसलमान भारत को दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश बनाते हैं।

 MWL के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-इस्सा भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं। अल-इस्सा भारत सरकार के आधिकारिक निमंत्रण पर यहां आए हैं।  उन्होंने मंगलवार 11 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-इस्सा का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत सहनशीलता के मूल्यों, चेतना जागृति और अंतर धार्मिक वार्ता को बढ़ावा देने में मुस्लिम वर्ल्ड लीग के योगदान और भूमिका की सराहना करता है। उन्होंने कहा कि भारत, सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को काफी महत्व देता है।

उन्होंने कहा किभारत और सऊदी अरब आतंकवाद के सभी स्वरूपों की निंदा करते हैं और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने का आह्वान करते हैं। दोनों देशों के सौहार्दपूर्ण संबंधों का लम्बा इतिहास है जो कारोबार और लोगों के बीच संबंधों में निहित है और दोनों देशों के पास दुनिया के साथ बहुमूल्य शिक्षा साझा करने के लिए है। राष्ट्रपति ने उग्रवाद, आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ अल-इस्सा के रुख की भी सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी भारत यात्रा मुस्लिम वर्ल्ड लीग के साथ सहयोग के लिए और अधिक अवसर प्रदान करेगी।  मुस्लिम वर्ल्ड लीग एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन है जिसका मुख्यालय मक्का में है, जिसमें सभी इस्लामी देशों और संप्रदायों के सदस्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

यूएन में भारत ने पाकिस्तान के प्रस्ताव का किया समर्थन ! अमेरिका ने किया विरोध, जानें मामला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 13 जुलाई 2023। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNSC) में पाकिस्तान के एक प्रस्ताव का समर्थन कर दुनिया को हैरान कर दिया है।  UNSC में  पाकिस्तान द्वारा रखे स्वीडन में पवित्र कुरान जलाने की घटना के खिलाफ धार्मिक घृणा से जुड़े इस ड्राफ्ट प्रस्ताव को बुधवार को […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग