गूगल इंडिया से 453 कर्मचारी निकाले गए, सुंदर पिचाई ने निकाले गए कर्मियों से कही ये बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 फरवरी 2023। गूगल इंडिया ने कंपनी के विभिन्न विभागों से 453 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कर्मियों को ईमेल के जरिए नौकरी से हटाने की सूचना दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह छंटनी गुरुवार की देर रात की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कर्मियों को छंटनी का मेल कंट्री हेड और गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता की ओर से भेजा गया है।

पिछले महीने ही गूगल की पैतृक कंपनी अल्फाबेट ने कहा था कि वह अपने ग्लोबल मैनपावर में से करीब 6 प्रतिशत यानी लगभग 12000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि 453 लोगों की यह छंटनी पूर्व में घोषित 12 हजार कर्मियों की छंटनी का हिस्सा है या आने वाले दिनों में अलग से और छंटनी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छंटनी के मेल के साथ अल्फाबेट के सीईओ सुदंर पिचाई का संदेश भी शामिल है। जिसमें उन्होंने कंपनी में हो रही छंटनियों की पूरी जिम्मेदारी ली है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में एशिया कप आयोजित करने के लिए पीसीबी ने निकाला नया फॉर्मूला, भारत अपने सारे मैच..

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 फरवरी 2023। एशिया कप को लेकर जारी गतिरोध के बीच पाकिस्तान मेजबान बना रह सकता है और भारत को उसके मैच UAE में खेलने की पेशकश दी जा सकती है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने यह जानकारी दी. ऐसे हालात में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक