पाकिस्तान में एशिया कप आयोजित करने के लिए पीसीबी ने निकाला नया फॉर्मूला, भारत अपने सारे मैच..

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 फरवरी 2023। एशिया कप को लेकर जारी गतिरोध के बीच पाकिस्तान मेजबान बना रह सकता है और भारत को उसके मैच UAE में खेलने की पेशकश दी जा सकती है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने यह जानकारी दी. ऐसे हालात में भारत के फाइनल में पहुंचने पर फाइनल भी UAE में ही होगा. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बहरीन में चार फरवरी को आपात बैठक हुई. इससे पहले ACC ने अपना कार्यक्रम जारी किया था जिसमें पाकिस्तान को टूर्नामेंट का मेजबान नहीं बताया गया था। यहां मीडिया से बातचीत में PCB प्रमुख नजम सेठी ने कहा कि अगले महीने ICC की बैठक से इतर इस मसले पर आगे बातचीत होगी क्योंकि यह मसला अभी सुलझा नहीं है। उन्होंने कहा, “एसीसी की बैठक में क्या हुआ, इस पर मैं क्या कहूं. कोई हल नहीं निकला। हालांकि विश्वस्त सूत्रों ने कहा है कि ऐसी संभावना है कि पाकिस्तान टूर्नामेंट का मेजबान बना रहेगा लेकिन कुछ मैच UAE में होंगे और भारत अपने सारे मैच वहीं खेलेगा. भारत के फाइनल में पहुंचने पर फाइनल भी वहीं होगा।

एशिया कप इस साल सितंबर में पाकिस्तान में होना है लेकिन BCCI सचिव और ACC प्रमुख जय शाह ने पिछले साल अक्टूबर में कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस महीने की शुरुआत में बताया था कि UAE के तीन स्थान दुबई, अबू धाबी और शारजाह टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पसंदीदा है, लेकिन फिलहाल इस फैसले को रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

क्या बॉलीवुड करियर खत्म कर लेंगी आलिया भट्ट, अपने इस बिजनेस को आसमान पर ले जाने की ठानी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 फरवरी 2023। बॉलीवुड की दुनिया में आलिया भट्ट का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. भले ही उनके पिता महेश भट्ट बॉलीवुड में एक जाने-माने निर्देशक रहे हैं लेकिन आलिया ने अपनी पहचान अपनी अदाकारी से बनाई. उनकी अदाकारी लोगों के […]

You May Like

संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला....|....चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल....|....देश का मुख्य पर्यटन केंद्र बनेगा अपना चंपारण....|....भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान....|....छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू की दस्तक....|....उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा....|....भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन....|....शिमला के माल रोड पर महिला से बेरहमी से मारपीट....|....हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले में नौ गिरफ्तार....|....राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा