मल्लिकार्जुन खरगे होंगे I.N.D.I.A गठबंधन के अध्यक्ष, विपक्षी दलों की बैठक में बनी सहमति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम पर शनिवार को आम सहमति बन गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विपक्षी दलों के नेताओं ने डिजिटल माध्यम से बैठक की और गठबंधन के विभिन्न पहलुओं तथा अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की।

खरगे के नाम पर बनी सहमति
सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता बैठक में शामिल नहीं हुए। सूत्रों के मुताबिक, खरगे को ‘इंडिया’ का अध्यक्ष बनाने पर आम सहमति बनी। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

सूत्रों ने कहा कि नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल(यूनाइटेड) अध्यक्ष नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनाने का भी फैसला किया, लेकिन अंतिम फैसला उन पार्टियों से परामर्श करने के बाद लिया जाएगा, जिनके प्रतिनिधि बैठक में मौजूद नहीं थे। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के बैनर तले 28 विपक्षी दल एक साथ आए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

समुद्री लुटेरों के मंसूबे होंगे नाकाम, भारत के 10 युद्धपोत मुस्तैद, पनडुब्बी और विध्वंसक भी तैयार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। भारत ने अपनी ताकत दिखाने, समुद्री डकैती और ड्रोन हमलों जैसी घटनाओं पर लगाम कसने के लिए उत्तर और मध्य अरब से अदन की खाड़ी तक फैले समुद्री क्षेत्र में अपने कम से कम 10 अग्रणी युद्धपोत तैनात कर रखे […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़