गुलाम नबी आजाद ने किया नई पार्टी का ऐलान, ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ रखा नाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 26 सितंबर 2022। गुलाम नबी आजाद ने आज अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दिया है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ रखा है। आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने कहा था जल्द वह नई पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी की विचारधारा आजाद होगी। बता दें कि रविवार को ही गुलाम नबी आजाद श्रीनगर पहुंचे हैं। वह 27 सितंबर तक यहां रहेंगे। इसके बाद वह दिल्ली जाने वाले हैं। 

गुलाम नबी ने कहा था कि उनकी पार्टी में धर्म निरपेक्ष लोग ही शामिल हो सकते हैं। उन्होंने जनता से पार्टी के नाम को लेकर सुझाव भी मांगे थे। श्रीनगर दौरे के समय भी उन्होंने समर्थकों के साथ पार्टी के नाम को लेकर मंथन किया और इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नई पार्टी की घोषणा कर दी। 

झंडे का भी किया अनावरण
गुलाम नबी आजाद ने अपनी पार्टी के झंडे का भी अनावरण किया है। उन्होंने कहा, झंडे का पीला रंग रचनात्मकता, एकता और विविधता को दर्शाता है। सफेद रंग शांति और नीला रंग स्वतंत्रता, खुले विचार, कल्पना और सागर की गहराई से आकाश की ऊंचाई तक को दिखाता है। आजाद ने कहा, लोगों ने उर्दू, संस्कृति, हिंदी में नाम सुझाए थे। हालांकि हम ऐसा नाम चाहते थे जिसमें डेमोक्रेटिक, शांति और स्वतंत्र तीनों बाते हों। 

73 वर्षीय गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा उन्होंने सोनिया गांधी को लंबा चौड़ा पत्र भी लिखा था और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। बता दें कि गुलाम नबी आजाद जी-23 नेताओं में शामिल थे। उनके पार्टी छोड़ने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस चीफ फारूक अब्दुल्ला ने भी उन्हें ऑफर दिया था और कांग्रेस की आलोचना की थी। 

Leave a Reply

Next Post

विराट कोहली ने स्थापित किया बड़ा कीर्तिमान, इस फॉर्मेट में 16000 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी बने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 सितंबर 2022। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। विराट व्हाइट बॉल इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने रविवार को हैदराबाद […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल