‘पीएम मोदी नब्ज पकड़कर उसे नीतियों में बदल देते हैं’: बैंकॉक में बोले जयशंकर- जीवनकाल में ऐसा एक ही शख्स होता है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जुलाई 2023। विदेश मंत्री जयशंकर ने बैंकॉक में भारतीय समुदाय के लोगों से बात की। उन्होंने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की तो वहीं अपने राजनयिक से राजनेता बनने के सफर के बारे में बताया। उन्होंने भारतीय पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें एक खास बात यह है कि वो कई चीजों की नब्ज पकड़ लेते हैं और उसे नीतियों और कार्यक्रमों में बदल देते हैं। उन्होंने एक राजनयिक से राजनेता बनने तक की अपनी यात्रा पर कहा कि एक राजनयिक के रूप में हमेशा राजनेताओं के साथ काम किया, लेकिन बिना किसी सप्ताहांत के राजनीति की 24×7 दुनिया में प्रवेश करना अलग है।

पीएम मोदी जैसा व्यक्ति मिलना देश का सौभाग्य 

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस समय पीएम मोदी जैसा व्यक्ति मिलना देश का बहुत बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि वह आज के प्रधानमंत्री हैं और मैं उनके मंत्रिमंडल का सदस्य हूं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जब आपके सामने सदी में एक बार होने वाली स्वास्थ्य चुनौती होती है, तो केवल वही व्यक्ति जो इतना जमीन से जुड़ा हो, कह सकता है कि ठीक है स्वास्थ्य संबंधी चुनौती है, लेकिन घर जाने वाले व्यक्तियों के लिए क्या किया जाएगा, आप उन्हें खिलाने के लिए क्या करेंगे, आप उनके खाते में पैसे कैसे डालेंगे। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं पैसे का बेहतर प्रबंधन करेंगी, यह किसी के मन में नहीं आया होगा।

विदेश मंत्री ने कहा कि अच्छे नेता वे लोग होते हैं जो जमीन से जुड़े व अनुभवी होते हैं और उनमें देश को एक अलग स्तर पर ले जाने का जुनून भी होता है। उन्होंने कहा कि मैं आपको बता सकता हूं कि ऐसे लोग जीवन में एक बार आते हैं।

अब तक के सबसे अच्छे राजनयिक

विदेश मंत्री ने कहा कि मेरे अनुसार सभी समय के सर्वश्रेष्ठ राजनयिक भगवान हनुमान हैं। जयशंकर ने पहले लिखी एक किताब पर पूछे एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं अपने राजनयिक करियर और राजनीति में प्रवेश के बीच के अंतराल वर्ष के दौरान उपयोगी रूप से कार्यरत था। मैंने उस समय एक किताब लिखी थी कि कैसे महाभारत अंतरराष्ट्रीय राजनीति से निपटने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम कर सकता है।

 महाभारत शासन कला की तरह

उन्होंने आगे कहा कि महाभारत शासन कला की तरह है। हालांकि, अगर आप रामायण देखें और अगर आप मुझसे पूछें कि मेरे हिसाब से सबसे अच्छा राजनयिक कौन है, तो मेरा जवाब भगवान हनुमान के सिवा और कोई नहीं होगा। 

देश के रूप में सोचें 

उन्होंने कहा कि आप एक देश के रूप में सोचें कि किसी अज्ञात जगह जहां आपके पास उतनी जानकारी नहीं है। आपको वहां जाना है। खुफिया जानकारी ढूंढनी है, सीता का पता लगाना है। उन्होंने कहा कि ऐसी जगह हनुमान ने सीता का पता भी लगाया और उनका मनोबल भी बनाए रखा। साथ ही आग भी लगा दी। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, आग वाली घटना राजनयिकों के लिए मेरा नुस्खा नहीं है, लेकिन यदि आप समग्रता से देखें, तो वह सफलतापूर्वक वापस आ जाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

'पूर्वोत्तर में बड़े आयोजनों का होना सुरक्षा में सुधार का संकेत', पूर्वी सेना कमांडर ने कही यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जुलाई 2023। पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर, विशेष रूप से असम में सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधारों के कारण पूर्वोत्तर में बड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। युवाओं में एक खास तरह का उत्साह देखने […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर