केजरीवाल ने भगवंत मान और AAP के 5 नए राज्यसभा सांसदों से की मुलाकात, कहा- टारगेट नहीं भूलना है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मार्च 2022। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के पांच नए राज्यसभा सांसदों से मुलाकात की, जिनमें आप नेता राघव चड्ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक, शिक्षाविद अशोक मित्तल और व्यवसायी संजीव अरोड़ा शामिल हैं। इस बैठक से पहले सीएम मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और पंजाब के लिए विशेष वित्तीय पैकेज की मांग की। सीएम केजरीवाल ने आप नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिलने पर बधाई दी और कहा, “हम सभी को मिलकर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है। हम सभी को इस देश के लोगों के लिए दिन-रात काम करना है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबासाहेब आम्बेडकर के सपनों को पूरा करने के अपने लक्ष्य को याद रखें।”

नए सांसदों ने केजरीवाल को दिया आश्वासन 
आप ने बयान जारी करके कहा कि नए सांसदों ने केजरीवाल को आश्वासन दिया कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे और कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहेंगे व उनकी भलाई के लिए काम करेंगे। मालूम हो कि राज्यसभा चुनाव के लिए आप के सभी पांच उम्मीदवारों को गुरुवार को पंजाब से निर्विरोध चुना गया, क्योंकि किसी अन्य राजनीतिक दल ने इन चुनावों के लिए किसी भी उम्मीदवार को नामित नहीं किया था।

राघव चड्ढा ने विधायक पद से इस्तीफा दिया
पंजाब के पांच राज्यसभा सांसदों- सुखदेव सिंह ढींडसा (शिरोमणि अकाली दल), प्रताप सिंह बाजवा (कांग्रेस), श्वेत मलिक (भारतीय जनता पार्टी), नरेश गुजराल (शिअद) और शमशेर सिंह दुल्लो (कांग्रेस) का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। इन पांच सीटों के लिए आप नेता चुने गए हैं। अपनी राज्यसभा पारी से पहले राजेंद्र नगर से आप के विधायक राघव चड्ढा ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया। पार्टी के बयान के मुताबिक, राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सबसे कम उम्र के प्रवक्ता थे, जब उन्हें इस भूमिका के लिए नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

गडकरी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को बताया तेल की कीमतों में इजाफे का कारण, बोले- भारत के नियंत्रण में नहीं स्थिति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मार्च 2022। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले चार दिनों में ईंधन की कीमतों में तीन बार की गई बढ़ोतरी को सही ठहराते हुए शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां