राघव संग अफेयर की खबरों के बीच परिणीति के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस फिल्म का होगीं हिस्सा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 15 अप्रैल 2023। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ कई बार स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरे सामने आने लगीं। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई कर सकते हैं, लेकिन परिणीति और राघव ने इस बारे में अभी तक कोई सफाई नहीं दी है। दोनों इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, दोनों की एंगेजमेंट को लेकर कोई भी नई जानकारी सामने नहीं आई है।

परिणीति के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
अफेयर की खबरों के बीच परिणीति के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। एक्ट्रेस साल 2021 में आई रोमांटिक फिल्म ‘शिद्दत’ के दूसरे पार्ट में नजर आने वाली हैं। जी हां, फिल्म के मेकर्स ने  ‘शिद्दत 2’ बनाने की घोषणा की है। इसके साथ यह भी जानकारी दी है कि परिणीति इस फिल्म का हिस्सा हैं। ‘शिद्दत 2’ में सनी कौशल ‘जग्गी’ के रोल में एक बार नजर आने वाले हैं। 

‘शिद्दत 2’ में आएंगी नजर
फिल्म के दूसरे पार्ट में राधिका मदान होंगी या नहीं इस बात को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स के अनुसार, इस बार फिल्म की कास्ट में परिणीति चोपड़ा भी शामिल हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म मे अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछले साल रिलीज हुई सुरज बरजात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’ नजर आई थीं। इसके बाद अब परिणीति ‘शिद्दत 2’, ‘चमकीला’ और ‘कैप्सूल गिल’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 

फैंस को है बेसब्री से इंतजार
एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अफेयर की खबरों की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। राघव चड्ढा के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें जोरो-शोरो पर हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों क्लासमेट्स रह चुके हैं, लेकिन एक्ट्रेस इन खबरों पर चुप्पी साधे हुई हैं। वहीं, फैंस दोनों के रिलेशनशिप के कन्फर्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में जारी रहेगी बिजली सब्सिडी, सियासी बवाल के बाद एलजी ने दी फाइल को मंजूरी, सरकार को सलाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 अप्रैल 2023। दिल्ली में बिजली सब्सिडी के मुद्दे पर पूरे दिन सियासी पारा चढ़ता रहा। दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने शनिवार से दिल्ली में मुफ्त बिजली नहीं मिलने का दावा कर दिया तो एलजी ने भी पलटवार किया। मंत्री ने एलजी […]

You May Like

पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर अनिवार्य किया जाना भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लूट - कांग्रेस....|....श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग