मूसलाधार बारिश ने बिगाड़े हालात, लुधियाना की सड़कें बनीं तालाब,गड्ढों में फंसी गाड़ियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लुधियाना 23 जनवरी 2026। लगातार हो रही बारिश ने पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर की अधिकांश सड़कें नदियों और नालों में तब्दील हो गईं। हालात ऐसे बन गए कि रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए घरों से निकले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव के चलते वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से कई वाहन अनियंत्रित होकर पलटते नजर आए, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया। सड़कों की यह बदहाल स्थिति सरकार के विकास कार्यों से जुड़े दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

मुख्य चौराहों और व्यस्त मार्गों पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। घंटों तक फंसे वाहन चालक और राहगीर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि हर बारिश में शहर की यही स्थिति हो जाती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों की हालत सुधारने की मांग की है, ताकि आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Next Post

सीकर सरपंच हत्याकांड: 9 साल बाद फैसला, लॉरेंस बिश्नोई बरी; 3 को उम्रकैद, 6 दोषियों को 10 साल की सजा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सीकर 23 जनवरी 2026। राजस्थान के सीकर जिले में पूर्व सरपंच सरदार राव की हत्या के बहुचर्चित मामले में करीब 9 साल बाद अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (SC-ST कोर्ट) रेणुका हुड्डा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और एक अन्य […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग