यात्रा का आज तीसरा दिन, राहुल गांधी से मिलने उमड़े नगालैंड के लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जनवरी 2024। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है। मंगलवार की सुबह यात्रा नगालैंड की राजधानी कोहिमा के विसवेमा इलाके से शुरू हुई। राहुल गांधी सोमवार की शाम नगालैंड पहुंचे थे। सुबह राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और मुलाकात के बाद कोहिमा से अपनी यात्रा आगे बढ़ाई।  कोहिमा से यात्रा शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि ‘यह नेशनल हाइवे 29 है और आप इसकी हालत देख सकते हैं। प्रधानमंत्री और नितिन गडकरी बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन इस सड़क में सिर्फ गड्ढे हैं और यह नेशनल हाइवे है। राहुल गांधी दोपहर एक बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

नगालैंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी जगह-जगह स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं। लोगों में भी राहुल गांधी से मिलने और उन्हें देखने का उत्साह है।

Leave a Reply

Next Post

सुमित नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में किया बड़ा उलटफेर, 1989 के बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मेलबर्न 16 जनवरी 2024। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने बड़ा उलटफेर किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। मुख्य दौर के पहले राउंड में उन्होंने 27वीं रैंकिंग वाले एलेक्सजेंडर बबलिक को हराया है। नागल ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल