मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 16 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सबके जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में भूपेश बघेल ने कहा है कि शक्ति उपासना के इस पर्व में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है,श्रद्धालु व्रत रखते हैं और कन्या पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि देवी को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। नवरात्रि आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है।

इस अवसर पर हम सभी महिलाओं के मान-सम्मान,गौरव को बनाए रखने और उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध का संकल्प लें। भूपेश बघेल ने कहा कि त्यौहार के दिनों में हम सभी को कोरोना संक्रमण के प्रति अधिक सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि अधिक भीड़-भाड़ से बचें और कोरोना से बचाव के लिए जारी सभी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।                                

Leave a Reply

Next Post

बारदाना संकलन में लायें तेजी, त्यौहारों के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का हो कड़ाई से पालन - मुख्य सचिव आर.पी. मंडल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 16 अक्टूबर 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने आज विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर राजनैतिक एवं आदिवासियों से संबंधित वापसी, धान खरीदी की तैयारी एवं बारदानों की व्यवस्था, गोधन न्याय योजना, कोविड-19 और उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा की। बैठक में […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग