पाक प्रायोजित फेक न्यूज पर एक्शन, 20 यूट्यूब चैनल बैन, देश विरोधी गतिविधियों का आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान, भारत में आतंक और अविश्वास फैलाने की हर मुमकिन कोशिश में जुटा हुआ है. भारतीय सेना ने जिस तरह से सीमा पर पाकिस्‍तानी आतंकवादियों पर लगाम कसी है, उसके बाद से अब पाकिस्‍तान इंटरनेट के जरिए भारत में दहशत फैलाने की कोशिश में जुटा हुआ है. पाकिस्‍तान की इस नापाक हरकत को देखते हुए भारत ने पहली बार 2 समाचार वेबसाइट और 2020 यूट्यूब चैनलों को ब्लाॅक करने का आदेश दिया है, जिसके जरिए पाकिस्‍तान भारत में झूठी खबरें और अफवाह फैलाता था. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इसके लिए यूट्यूब को लिखित रूप में आदेश जारी किया है. इंटरनेट मीडिया के जरिए भारत विरोधी एजेंडा चलाने वालों पर सरकार अब सख्‍त रुख अपनाने लगी है. इंटरनेट मीडिया को लेकर एक ओर जहां मल्‍टीनेशनल कंपनियां सख्‍त नियम बना रही हैं वहीं कुछ लोग इसका गलत इस्‍तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे हैं. सरकार के पास ऐसी जानकारी है, जिससे पता चलता है कि पाकिस्‍तान में बैठे कुछ शातिर यूट्यूब के जरिये भारत विरोधी और झूठी खबरें फैलाने का काम कर रहे हैं. खबर है कि ‘नया पाकिस्‍तान ग्रुप’, जिसके 15 यूट्यूब चैनल है और ये सभी भारत पर केंद्रित हैं. इन सभी यूट्यूब चैनल पर भारत विरोधी खबरें प्रसारित की जाती हैं.

ये सभी चैनल खबरों की आड़ में दुनिया के सामने भारत की छवि खराब करने और झूठ परोसने का काम कर रहे हैं. इस झूठ को सच की तरह दिखाने के लिए कुछ चैनल ने पाकिस्‍तानी एंकर को भी अपनी टीम का हिस्‍सा बना लिया है. ये सभी पाकिस्‍तानी एंकर वहां के कई बड़े न्‍यूज चैनल में काम करते हैं. इन एंकर का मकसद झूठ को सच साबित कर दुनिया के सामने पेश करना है.

सूत्रों ने कहा कि इन चैनल पर प्रसारित वीडियो और फोटोग्राफिक सामग्री में जिस तरह के दावे शामिल हैं, उनमें पीएम मोदी इंपोज इमरजेंसी, अनुच्छेद 370 फिर से बहाल, तालिबान सेना और भारत के रिश्‍ते जैसे कई झूठे दावे किए गए हैं. इस तरह के दावे कर भारत में अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है. सरकार की ओर से हटाए जाने के लिए जिन पोर्टलों की पहचान की गई है, उनमें ‘नया पाकिस्तान समूह’ शामिल है, जो YouTube पर 15 से अधिक चैनल चलाता है और इसके साथ एक मिलियन से अधिक लोग जुड़े हैं. बताया जाता है कि पूरी पड़ताल और ठोस सबूत जुटाने के बाद ही सरकार ने इनके खिलाफ कार्रवाई का फैसला किया और यूट्यूब को तत्काल इन्हें ब्लाक करने का आदेश जारी किया है.

Leave a Reply

Next Post

स्मृति, त्रिलोक श्रीवास के संयुक्त प्रयासों से बेलतरा में अनेक विकास कार्य स्वीकृत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 22 दिसंबर 2021। कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास, एवं जिला पंचायत सदस्य/ जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास के प्रयासों से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लाखों के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसमें ग्राम पंचायत सेलर के वार्ड क्रमांक 7 में नाली […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण