प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार पौने तीन साल में युवाओं को रोजगार नहीं दे पायी है, बल्कि युवाओं से रोजगार छीनने का ही काम किया है। कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी दर मात्र 0.60 प्रतिशत था। भाजपा सरकार बनने के बाद बेरोजगारों की संख्या में भारी वृद्धि हुआ है। आज बेरोजगारी दर 4.5 प्रतिशत है। पौने तीन साल में बीएड शिक्षक, अतिथि शिक्षक, विद्या मितान, क्रेडा के संविदा कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, वन विभाग के संविदा कर्मचारियों, गोठान महिला स्व सहायता समूह, रीपा के तहत रोजगार प्राप्त कर रहे लोगों को काम से बेदखल किया गया, ई-श्रेणी के लाइसेंस में काम कर रहे युवाओं से भी काम छिन गया है, पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप है, कोई नई भर्ती पूरी नहीं हुई है, पूर्व से चल रही भर्ती में भी नियुक्तियां नहीं दी जा रही है, हर विभाग में काम करने वाले युवाओं से उनका हक अधिकार को छीना गया है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने मोदी की गारंटी में वादा किया था कि प्रदेश में 5 सालों में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। आज प्रदेश के सरकारी विभागों में लगभग 1 लाख दस हजार से अधिक पद खाली है। अकेले शिक्षा विभाग में 57 हजार पद खाली है, स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ के 18 हजार से अधिक पद खाली है, उच्च शिक्षा विभाग में 3700 पद खाली है, पीडब्ल्यूडी में 6 हजार पद खाली है, सहकारिता विभाग में 4000, पीएचई 35, वन विभाग में 6000, जेल में 1200, ग्रामीण विकास में 8000, पुलिस विभाग में 7000, आदिम जाति कल्याण 7 हजार पद खाली है। सरकार यदि इच्छाशक्ति दिखाये तो एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी में एक माह के अंदर रख सकती है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि 5 सालों में 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा था, तीन साल में पांच हजार भी भर्ती नहीं। भाजपा को सरकार में आए पौने तीन साल हो गया है जब भाजपा सरकार में आई है युवाओं के लिए सरकारी भर्तियां निकलना बंद हो गई। प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में एक लाख सात हजार पद खाली है सरकार भर्ती नहीं निकाल रही है। भाजपा सरकार से सवाल किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं से किए गए एक लाख सरकारी नौकरियों के वादे का क्या हुआ? भाजपा ने चुनाव के समय “मोदी की गारंटी” में वादा किया था। अब 5 साल में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने सरकार को प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को बताना चाहिए कि उस गारंटी की नौकरी कब मिलेगी? भाजपा को सत्ता में आए पौने तीन साल बीत चुका है, प्रदेश में सरकारी विभागों के एक लाख से अधिक पद रिक्त बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा आदतन धोखेबाज है। 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भी मोदी ने देश के युवाओं से हर साल 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था लेकिन 12 सालों में 24 करोड़ रोजगार देना दूर भाजपा की नीतियों से करोड़ों रोजगार के अवसर खत्म हो गये। नोटबंदी, जीएसटी के कारण देश के उद्योग धंधे, व्यवसाय बंद हुए, आम युवा बेरोजगार हुआ।

Leave a Reply

Next Post

1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस

शेयर करे21 क्विंटल प्रति एकड़ 3358 रू. क्विंटल के भाव में भुगतान हो इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 14 अक्टूबर 2026। सरकार द्वारा धान खरीदी दीपावली के पहले शुरू किये जाने की मांग कांग्रेस ने किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी 1 नवंबर से […]

You May Like

1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस....|....प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर - कांग्रेस....|....सीएम हाउस ही सुरक्षित नहीं, तो प्रदेश की जनता की सुरक्षा की उम्मीद कैसे करें? ....|....डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया....|....गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने....|....सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रदर्शन पर सुनवाई टली....|....पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 6 की मौत....|....छत्तीसगढ़ में बस सफर महंगा: किराए में 40% तक बढ़ोतरी....|....पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर छात्रा से 90 हजार की ठगी....|....अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस