सोनू सूद के कंधों पर आई बड़ी जिम्मेदारी, थाईलैंड के ब्रांड एंबेसडर बने एक्टर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 नवंबर 2024। कोरोना काल में लोगों के मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हाल ही में सोनू सूद को नई उपलब्धि हासिल हुई है। एक्टर को थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने देश का ‘ब्रांड एंबेसडर’ और ‘मानद पर्यटन सलाहकार’ बनाया है। इस खबर के बाद सोनू के फैंस बेहद खुश हैं और वे उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। यह जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘थाईलैंड में पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार के रूप में नियुक्त होने पर सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूँ। मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा मेरे परिवार के साथ इस खूबसूरत देश में थी और अपनी नई भूमिका में मैं देश के शानदार परिदृश्यों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सलाह देने और बढ़ावा देने के लिए उत्साहित हूँ।आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद । एक्टर के इस पोस्ट को फैंस और उनके करीबी दोस्त व सेलेब्स खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

थाईलैंड सरकार से मिली नई जिम्मेदारी के तहत अब सोनू सूद भारत से थाईलैंड आने वाले पर्यटकों के लिए एक कनेक्शन का काम करेंगे। इस भूमिका के लिए सोनू सूद को ‘ऑनरी टूरिज्म एडवाइजर’ का एक खास प्रमाणपत्र भी दिया गया है। काम की बात करें तो सोनू सूद जल्द ही फिल्म फतेह में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी दिखेंगी।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान ने आखिरी वनडे आठ विकेट से जीता, 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में जीती सीरीज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पर्थ 10 नवंबर 2024। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और निर्णायक वनडे में आठ विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। पाकिस्तान की टीम ने टॉस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल