बिजनौर में ट्रिपल मर्डर: पति-पत्नी और बेटे की पेचकस से गोदकर हत्या, लहूलुहान मिले शव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिजनौर 10 नवंबर 2024। बिजनौर की खलीफा कालोनी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी और बेटे की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर जांच की। इस दौरान भारी भीड़ एकत्र हो गई। खलीफा कालोनी में रविवार को तीन हत्याओं की सूचना पर पुलिस पहुंची। पता चला कि भूरा (50), उसकी पत्नी उबैदा (45) और 18 साल के बेटे याकूब के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। तीनों को पेंचकर गोदकर बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था। 

ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव बाजपेई और कई थानों की पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। अधिकारियों ने आसपास के लोगों और अन्य परिजनों से पूछताछ और छानबीन की। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार; परिवार के पांच लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ग्रेटर नोएडा 10 नवंबर 2024। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को किसी तरह से निकाला। पुलिस जांच में […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां