असम के डेरागांव में भीषण हादसा, ट्रक से भिड़ी बस, 14 लोगों की मौत, 27 गंभीर रूप से घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गोलाघाट 03 जनवरी 2024। असम के गोलाघाट जिले में बुधवार को कोयला ले जा रहे एक ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने बताया कि दुर्घटना आज सुबह डेरगांव के पास बलिजान में हुई। 45 लोगों को ले जा रही बस ट्रक से टकरा गई। यह बस अपर असम की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘ अब तक की जानकारी के अनुसार हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘असम के गोलाघाट में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ।

 शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। स्थानीय प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।” जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने संवाददाताओं को बताया कि अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ की हालत गंभीर है।” 

इसी बीच, असम के परिवहन मंत्री परिमल शुक्लवैद्य ने घटना की जांच के आदेश दिए और अपने विभाग के शीर्ष अधिकारियों को गोलाघाट जिले में दुर्घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने जापान में भूकंप से हुए नुकसान पर जताया दुख, कहा-"चुनौतीपूर्ण समय में हम आपके साथ"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव टोक्यो 03 जनवरी 2024। भारत ने जापान के इशिकावा और आसपास के प्रांतों में आए भूकंप और सुनामी के मद्देनजर जापान और उसके लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की है। जापान में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि  “जापान के इशिकावा और आसपास […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर