सोनू सूद ने एक बेबस माता-पिता की एक छोटी बच्ची की बचाई जान,बच्ची की हुई हार्ट सर्जरी

indiareporterlive
शेयर करे

सोशल मीडिया के जरिए पता चला था कि एक बच्ची की हार्ट सर्जरी होनी है, लेकिन पिता के पास इतने पैसे नहीं थे

सोनू सूद ने बिना देर किए उस परिवार की मदद की और उस बच्ची की हार्ट सर्जरी करवाई

अभी तक किताबों मे पढ़ा-सुना था की भगवान होते हैं, पर आज मैंने देख भी लिया

इससे पहले सोनू ने एक मां की भी मदद की थी जिनकी आंख में मोतियाबिंद था

इंडिया रिपोर्टर लाइव

एक्टर सोनू सूद और मदद अब एक ही बात हो गई है। जहां मदद शब्द का इस्तेमाल हुआ, सोनू का नाम खुद ही साथ जुड़ जाता है। कोरोना काल में सोनू ने अपनी कुछ ऐसी ही छवि बना ली है. हर किसी की मदद करना, सभी की जिंदगी में खुशी लाना, ये सोनू की जिंदगी का मिशन बन गया है। वे अपने इस मिशन को पूरा करने के लिए तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।

सोनू सूद की वजह से बच्ची की बची जान

अब सोनू सूद की वजह से एक छोटी बच्ची की जान बच गई है. सोनू ने एक बेबस माता-पिता की मदद की है। सोशल मीडिया के जरिए पता चला था कि एक बच्ची की हार्ट सर्जरी होनी है. लेकिन पिता के पास इतने पैसे नहीं थे। अब सोनू ने बिना देर किए उस परिवार की मदद की और उस बच्ची की हार्ट सर्जरी करवाई। अब आज वो बच्ची स्वस्थ है. अस्पताल की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

सोनू की इस मदद से हर कोई खुश हो गया है. एक यूजर तो यहां तक कह रहे हैं कि उन्होंने भगवान देख लिया है। वे लिखते हैं- सर मुझे समझ नहीं आ रहा में कैसे आपका धन्यवाद करूं. अभी तक किताबों मे पढ़ा-सुना था की भगवान होते हैं. पर आज मैंने देख भी लिया। इसके मां बाप बेबस होकर घूम रहे थे, अपनी बच्ची के इलाज के लिए हर प्रयास किया पर कोई काम नहीं आया। आपने इस बच्ची की हार्ट सर्जरी कर इस की जान बचा ली।

एक बेबस मां का करवाया इलाज

इस पोस्ट पर सोनू सूद ने भी भावुक कर देने वाली बात कही है। वे लिखते हैं- मां की दुआ में बड़ी ताक़त होती है, दिन की शुरुआत कमाल रही। सोनू का इतना कहना ही बता रहा है कि वे भी इस बच्ची की मदद कर काफी खुश महसूस कर रहे हैं। इससे पहले सोनू ने एक मां की भी मदद की थी जिनकी आंख में मोतियाबिंद था। उस समय भी सोनू ने मां के स्थान की अहमियत सभी को बताई थी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाईवे पेट्रोलिंग के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

शेयर करेसुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के साथ सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगी तत्काल राहत और सहायता पंकज गुप्ता रायपुर 14 सितम्बर 2020(इंडियारिपोर्टरलाइव)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में हाईवे पेट्रोलिंग हेतु 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल […]

You May Like

बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल....|....परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर