‘मोदी सरकार को 10 में से 8 नंबर’, पटनायक ने की प्रधानमंत्री की तारीफ…बोले- वे भ्रष्टाचार के खिलाफ कर रहे काम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 सितम्बर 2023। ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। पटनायक ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ समूह द्वारा आयोजित ओडिशा साहित्य महोत्सव में एक सत्र में भाग लिया। मोदी सरकार को ‘‘10 में से 8” रेटिंग देते हुए पटनायक ने केंद्र की विदेश नीति और भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे कामों की सराहना की।

पटनायक ने कहा कि मैं मोदी सरकार को विदेश नीति और कई अन्य मामलों में किए गये कार्यों के कारण 10 में से 8 रेटिंग देता हूं… साथ ही इस (भाजपा) सरकार में भ्रष्टाचार भी कम हुआ है। महिला आरक्षण विधेयक पर एक सवाल का जवाब देते हुए, पटनायक ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। मेरी पार्टी ने हमेशा महिला सशक्तीकरण का समर्थन किया है। मेरे पिता (पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक) ने स्थानीय चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित की थी और मैंने इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया।

पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी ने 2019 के चुनाव में ओडिशा की 33 प्रतिशत लोकसभा सीट पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। बीजद अध्यक्ष ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘हमने हमेशा इसका स्वागत किया है, हम इसके लिए तैयार हैं।” केंद्र के साथ उनकी सरकार के संबंधों के बारे में पूछे जाने पर, पटनायक ने कहा, ‘‘केंद्र के साथ हमारे मधुर संबंध हैं। स्वाभाविक रूप से, हम अपने राज्य का विकास चाहते हैं और विकास में केंद्र सरकार की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार गरीबी उन्मूलन और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान-चीन के छक्के छुड़ाएगा Aircraft C-295...राजनाथ सिंह की मौजूदगी में शामिल हुआ भारतीय वायुसेना में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 सितम्बर 2023। पहले C-295 मध्यम सामरिक परिवहन विमान को सोमवार को भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया, जिससे सेना की रसद तथा अन्य क्षमताओं में बढ़ावा होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में यहां हिंडन वायु सेना स्टेशन पर आयोजित […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर