तेलंगाना में रेवंत रेड्डी आज लेंगे सीएम पद की शपथ, खड़गे और गांधी परिवार भी होंगे शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। तेलंगाना में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद आज को राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। छप्पन वर्षीय नेता का शपथ ग्रहण समारोह यहां दोपहर एक बजकर चार मिनट पर विशाल एलबी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। राज्य की मुख्य सचिव ए शांति कुमारी, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रवि गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और बुधवार को समारोह स्थल का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और खड़गे की भी शामिल होने की उम्मीद है। रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोगों को खुला निमंत्रण दिया और कहा कि ‘जनता की सरकार’ आज कार्यभार संभालेगी, जो लोकतांत्रिक तथा पारदर्शी शासन को महत्व देगी।

मीडिया में आई खबरों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस के निर्वाचित विधायक एवं पिछली विधानसभा में सीएलपी नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कुछ अन्य उपमुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ले सकते हैं। विधानसभा के सदस्यों की संख्या मुताबिक तेलंगाना में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं। रेवंत रेड्डी के निमंत्रण पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) महासचिव डी. राजा भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव के लिए सीपीआई ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था।

राज्य के डीजीपी रवि गुप्ता ने बुधवार को कहा कि यातायात सुगम बनाने और अन्य तरह की पुख्ता व्यवस्था की गई है ताकि जनता को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले कुछ अति महत्वपूर्ण लोग शहर के बाहरी इलाके में विमान से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जबकि अन्य बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। एआईसीसी नेतृत्व ने रेवंत रेड्डी को सीएलपी का नेता और तेलंगाना का अगला मुख्यमंत्री नामित किया है। हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को हराकर 119 में से 64 सीट जीती हैं। 

Leave a Reply

Next Post

हम चाहते हैं कि विपक्ष बहुत तेजी से एकजुट हो और आगे से सब एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ें: सीएम नीतीश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 07 दिसंबर 2023। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया के दलों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि बहुत तेजी से विपक्ष एकजुट […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां