मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित 19 जिलों के किसानों के खातों में भेजा फसल नुकसान की रकम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 22 अक्टूबर 2020। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में हर साल कहर ढाने वाली बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालने का इरादा जाहिर करते हुए गुरुवार को कहा कि इस सिलसिले में कार्ययोजना तैयार हो रही है।

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को यहां अपने आवास पर बाढ़ प्रभावित 19 जिलों के 3,48,511 किसानों को उनकी फसलों की क्षतिपूर्ति के बदले 113.21 करोड़ रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाढ़ का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इस सिलसिले में कार्य योजना तैयार की जा रही है। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक बाढ़ से सुरक्षा के लिए सभी संवेदनशील जगहों पर समय से मानक के अनुसार काम होगा।

योगी ने कहा “यह हो भी रहा है। यही वजह है कि हिमालय से लगे तराई के इलाके में इस साल औसत से दो-तीन गुना बारिश होने के बावजूद कहीं भी बाढ़ के कारण गंभीर समस्या नहीं उत्पन्न हुई।” उन्होंने किसानों को क्षतिपूर्ति के तौर पर धनराशि देते हुए कहा कि हालांकि आपकी मेहनत और क्षति की तुलना में यह रकम मामूली है, पर मरहम जैसी यह रकम आपके हितों की प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सुबूत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई और मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। कोरोना वायरस के असाधारण संकट से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी तक अगर भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई खास असर नहीं रहा तो इसकी वजह खेतीबाड़ी की मजबूती और इसे अपने खून-पसीने से लगातार बेहतर बनाने वाले हमारे किसान भाई ही रहे।

उन्होंने कहा “ऐसे में हमारा भी फर्ज है कि किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम मिले। किसी भी स्तर पर उनका शोषण न हो। हर जिले के जिलाधिकारी को इस बाबत स्पष्ट निर्देश दिये जा चुके हैं, जो भी किसानों का शोषण करेगा उसे दंडित किया जाएगा।”  मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कुछ किसानों से बात भी की।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना से संक्रमित होने पर ऐसे प्रभावित होती सूंघने की शक्ति और ज़बान का स्वाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सूंघने की शक्ति और ज़बान के स्वाद का ग़ायब होना कोरोना वायरस के  सबसे अहम लक्षणों में से हैं। साल की शुरुआत में बताया गया था कि बुख़ार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ कोविड-19 के शुरुआती लक्षण हैं। जबकि मार्च में कई शोधकर्ताओं ने […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार