कोरोना से संक्रमित होने पर ऐसे प्रभावित होती सूंघने की शक्ति और ज़बान का स्वाद

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सूंघने की शक्ति और ज़बान के स्वाद का ग़ायब होना कोरोना वायरस के  सबसे अहम लक्षणों में से हैं। साल की शुरुआत में बताया गया था कि बुख़ार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ कोविड-19 के शुरुआती लक्षण हैं। जबकि मार्च में कई शोधकर्ताओं ने पाया कि ऐसे कोविड-19 के मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनकी सूंघने की शक्ति और ज़बान का स्वाद ग़ायब हो रहा है। वहीं,  अप्रैल 2020 तक, लगभग 60% संक्रमित लोगों में दो लक्षण पाए गए थे। 

सूंघने की शक्ति के जाने से मरीज़ों पर शारीरिक तौर पर असर तो पड़ता ही है बल्कि गहरा भावनात्मक प्रभाव भी पड़ता है। जीवन के छोटे सुखों का अनुभव करने में असमर्थ होने के साथ उन्हें इस चिंता से भी निपटना पड़ता है जो उबरने और संभालने के दबाव से उत्पन्न होती है।

हालांकि, ये ज़रूर साबित हो चुका है कि सूंघने की शक्ति और ज़बान के स्वाद का ग़ायब होना कोविड-19 के लक्षण है, लेकिन यह निदान की प्रक्रिया में रोगियों के लिए भ्रम और संदेह पैदा कर बाधा बहुत बनते हैं। इसलिए इन लक्षणों को समझना बेहद ज़रूरी है। 

पानी का स्वाद बेहद मीठा लगेगा

श्वेता शर्मा, जो अपने परिवार के साथ कोविड-19 पॉज़ीटिव पाई गई थीं, ने बताया कि कोरोना होने के दूसरे हफ्ते में उनकी सूंघने की शक्ति और ज़बान के स्वाद का ख़त्म होने लगा। वह न तो कुछ सूंघ पा रही थीं, और न ही किसी चीज़ का स्वाद आ रहा था। पानी का स्वाद बेहद मीठा लग रहा था। इसके अलावा, थकावट के साथ उन्हें कंजेशन और सर्दी भी हो गई थी। 

वहीं, शक्ति का कहना है कि उन्हें कोरोना जून में हुआ था। कोविड-19 के बाकी लक्षणों से पहले उनकी सूंघने की शक्ति और ज़बान के स्वाद का ग़ायब हो गया था।  

लंबे समय तक ग़ायब रहती है सूंघने और चखने की शक्ति

दिल्ली में रहने वाली स्वाति का कहना है कि वह हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुई हैं, लेकिन सूंघने की शक्ति और ज़बान के स्वाद अब भी वापस नहीं आया है। वहीं, बाकि के लक्षण धीरे-धीरे चले गए हैं। 

10 महीनों बाद भी वायरस के खिलाफ लड़ाई अब भी जारी है। इसलिए ये ज़रूरी है कि सभी को सभी लक्षणों के बारे में पता हो, ताकि लक्षणों के गंभीर होने पर फौरन मेडिकल मदद ली जा सके।

Leave a Reply

Next Post

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निपनिया-लटुवा- बलौदाबाजार मार्ग के पुनर्निमाण कार्य का किया भूमिपूजन, सड़क निर्माण के लिए 73 करोड़ रूपये स्वीकृत

शेयर करेक्षेत्र का विकास सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी: श्रीमती छाया वर्मा लटुवा पंचायत के सभी शासकीय भवनों कोमुख्य मार्ग से पक्की सड़क से जोड़ने की घोषणा इंडिया रिपोर्टर लाइव बलौदाबाजार 22 अक्टूबर 2020। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज जिले के लटुवा में आयोजित एक कार्यक्रम में एशियन विकास […]

You May Like

नो-एंट्री में घुसे 7 भारी वाहन पकड़ाए....|....छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से थमेंगे बसों के पहिए:किराया बढ़ाने की मांग....|....एडेड स्कूलों के 811 तदर्थ शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, वर्षों से अटकी सैलरी मिलने का रास्ता साफ....|.... दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी, जिले के विकास की नब्ज टटोलेंगे....|....डायन होने के शक में महिला को बनाया बंधक....|....इंटर्न डॉक्टरों का धरना तीसरे दिन भी जारी....|....खेलते-खेलते लापता हो गई दो साल की मासूम, गड्ढे में मिला शव....|....टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में ही धीमी पड़ी यश की फिल्म....|....प्रदेश में स्कूलों की हालत खराब, बच्चे आंदोलन कर रहे - कांग्रेस....|....टेस्ट मीटर और स्मार्ट मीटर की रीडिंग में भारी अंतर ने खोली पोल, स्मार्ट मीटर फेल तो जनता से वसूली कैसी? - कांग्रेस