रोजाना योग करने से मिलते हैं ये फायदे, आप भी कर लें दिनचर्या में शामिल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

योग से सेहत को फायदा होता है। ये बात सब जानते हैं। लेकिन इसके बावजूद लोग योग को अपनी जिंदगी में शामिल नहीं करते हैं। जिसके लिए अक्सर लोग समय को जिम्मेदार ठहराते हैं। लेकिन मात्र 15 मिनट का समय निकालकर किया गया योगासन जिंदगी में कई सारे फायदे देता है। जिसकी वजह से आपका पूरा व्यक्तित्व ही बदल जाता है। शरीर सुडौल होने के साथ ही मन खुश रहता है और तनाव, चिड़चिड़ापन भी दूर हो जाता है। तो चलिए जानें रोजाना योग के कौन से वो पांच फायदे हैं जो दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए हर किसी को प्रेरित करते हैं।

संपूर्ण स्वस्थ जीवन 

योग हमे बैठने का तरीका, प्राणायाम तथा ध्यान संयुक्त रूप से सिखाता हैं। नियमित रूप से अभ्यास करने वाले को असंख्य लाभ प्राप्त होते हैं। जैसे: मानसिक शक्ति, शारीरिक शक्ति, शरीर की टूट फूट से रक्षा, शरीर का शुद्ध होना।

वजन कम करने में मिलेगी मदद 

बदलती जीवनशैली के साथ लोगों में भी कई बदलाव आते हैं। जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है और ऐसे में हर दूसरे व्यक्ति की बड़ी समस्या है बढ़ता वजन। हालांकि इस समस्या का समाधान तभी मुमकिन है जब आप हड़बड़ी वाली जीवनशैली पर पूर्णविराम लगाकर खुद को थोड़ा समय देंगे और योग वजन कम करने में आपकी पूरी मदद करेगा।
अगली स्लाइड देखें।

चिंता से मुक्ति 

दिन भर में कुछ मिनट का योग दिन भर की चिंताओं से मुक्ति दिलाता हैं। योगासन, प्राणायाम और ध्यान तनाव दूर करने का कारगर उपाय हैं। योग शरीर को तनाव और हानिकारक पदार्थो से मुक्त करता हैं।

प्रतिरोधक क्षमता में सुधार

हम संयुक्त रूप से शरीर, मन और आत्मा से बने हैं। शरीर में कोई अनियमितता मन को प्रभावित करती हैं। मन में निराशा और थकान शरीर में रोग का कारण हैं। योगासन अंगो को सामान्य स्तिथि में रखते हैं और मांसपेशियों को शक्ति देते हैं। प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं और प्रतिरक्षण क्षमता सुधारते हैं।

ऊर्जा में बढ़ोतरी 

क्या आप दिन के अंत में संपूर्ण रूप से थका हुआ महसूस करते हैं? हर दिन कुछ मिनट का योग आपको पूरे दिन ताजगी और ऊर्जा से भरा रखता हैं। 10 मिनट का ध्यान आपको कितने भी व्यस्त दिन में ताजगी और ऊर्जा से भरा रखता है।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस के लिए जनता के मन में सम्मान और अपराधियों के मन में भय हो: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 12 अगस्त 2020। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के मुख्यालय पेन्ड्रा में कलेक्टर कार्यालय में गृह (पुलिस) विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मंत्री श्री साहू ने कहा कि पुलिस विभाग  की कार्य शैली ऐसी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक