स्कूली बच्चों ने सीखी सीपीआर, सांप के डसने पर प्राथमिक उपचार के अलावा जीवन रक्षक कौशल की तकनीक, एनडीआरएफ की टीम ने दिया प्रशिक्षण…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गरियाबंद 24 अप्रैल 2026। भुवनेश्वर से आई एनडीआरएफ की टीम ने देवभोग में एनसीसी कैडेट और स्कूली छात्रों को आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण दिया, जिससे वे आपातकाल में किसी व्यक्ति की मदद कर सकें। भुवनेश्वर से पहुंची 3 बटालियन एनडीआरएफ की टीम ने देवभोग और जामगांव हाईस्कूल में फैमिलियराइजेशन एक्सरसाइज एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर एनसीसी कैडेट्स, स्थानीय वालिंटियर छात्र एवं समाज सेवकों को आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल पर प्रशिक्षण दिया। बटालियन के सबइंस्पेक्टर वी के मीणा के नेतृत्व में टीम के मास्टर ट्रेनर राकेश पोथल, एसके साहू, पार्थ साईं ने आपदा की स्थिति में प्राथमिक उपचार, सीपीआर, गला घुटने की स्थिति में बचाव, खून बहने की स्थिति में नियंत्रण, सांप काटने पर प्राथमिक उपचार, बादल फटने के दौरान सुरक्षा उपाय के अलावा बाढ़ के दरम्यान आने वाले दिक्कत और बचाव पर बुद्धिमता और साहस का परिचय देते हुए कैसे बचाव कार्य करे, इसकी एक-एक बारीकियों को बताया।

डेमो और प्रायोगिक जरिए से कैडेट्स को बचाव की बारीकियों की जानकारी दिया। आयोजन को सफल बनाने में एनसीसी ऑफिसर गणेश सोनी, नोडल प्राचार्य सुरेश टांडीलय, संकुल समन्वयक सुरेश नारायण शुक्ला, केशरी कश्यप, कस्तूरबा अधिक्षक उष्णदेवी वैष्णव का विशेष योगदान रहा।

जिले के पांचों ब्लॉक में करेंगे आयोजन

आयोजन के उद्देश्य को बताते हुए टीम लीडर वीके मीणा ने कहा इस कार्यक्रम के जरिए समुदाय की आपदा सहनशीलता बढ़ाना,सुरक्षा के लिए प्रेरित करना, आपातकाल के स्थिति से निपटने व्यवहारिक कौशल में निपुण करना है। उन्होंने कहा कि आयोजन जिले के पांच ब्लॉक में नदी के तटीय इलाके में बसाहट वाले संभावित आपदा क्षेत्र ने परीक्षण देंगे। 25 अप्रैल तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को कोपरा, सुरसाबान्धा, मालगांव, सरकड़ा, साराग़ांव, सरकड़ा, जाडापदर, कुल्हाड़ीघाट में भी आयोजित करेंगे.

Leave a Reply

Next Post

विपक्ष की निंदा के लिए विशेष सत्र जनता के धन की बर्बादी - दीपक बैज

शेयर करेजिस विषय पर लोकसभा में चर्चा हो चुकी है उस पर विधानसभा में चर्चा कराना भाजपा का असंवैधानिक चरित्र इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 26 अप्रैल 2026। सिर्फ विपक्ष की निंदा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाना जनता के धन की बर्बादी है, यह भाजपा के अलोकतांत्रिक चरित्र को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल