चुनाव बाद गोलीबारी में एक की मौत; रोहिणी आचार्य के दौरे के बाद उठा था विवाद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मई 2024। सारण के भिखारी चौक स्थित बूथ के पास रोहिणी आचार्य के जाने के बाद उपजे विवाद के कारण मंगलवार सुबह गोलीबारी हुई। इसमें एक युवक की की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलीबारी की है। सोमवार को मतदान के बाद इन लोगों ने सारण लोकसभा क्षेत्र की लोकसभा प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के सामाने अभद्रता की थी। आज सुबह तीन लोगों को गोली मार दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। भिखारी ठाकुर चौक पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया भिखाड़ी ठाकुर चौक
मृतक नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा निवासी नागेंद्र राय के 26 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई। वहीं घायलों में शंभू राय के 30 वर्षीय पुत्र गुडु राय और विदेशी राय के 40 वर्षीय पुत्र मनोज राय शामिल हैं। दोनों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर दिया गया है। घायल मनोज के कमर में गोली लगी है जबकि गुड्डू राय के सिर में गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में पूर्व मंत्री सह मढ़ौरा से राजद विधायक जितेंद्र राय पहुंचे। उन्होंने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं घटनास्थल पर सारण के आयुक्त एन सरवणन और पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव सहित जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला पहुंचे। उन्होंने लोगों को हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस हत्यारे की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

मंत्री बोले-  भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोलीबारी की
इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री सह राजद विधायक जितेंद्र राय ने कहा कि सोमवार देर रात्रि को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राजद प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य के सामने गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। उसके बावजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह में भिखारी ठाकुर चौक पर चाय पीने आए युवकों के साथ हवाई फायरिंग करते हुए गोली मारी गई है। जिस दौरान एक युवक की मौत जबकि दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए है।

Leave a Reply

Next Post

केदारनाथ में प्रशासन का बड़ा निर्णय, तीर्थयात्रियों को गर्भगृह में जाने की अनुमति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मई 2024। केदारनाथ में मंगलवार से सभी तीर्थयात्रियों को गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन करने का मौका मिलेगा। सोमवार को केदारनाथ में प्रशासन व बीकेटीसी के अफसरों की तीर्थपुरोहितों के साथ हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। अभी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं