यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 18 अगस्त 2026। रॉकिंग स्टार यश अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाक सोच के लिए भी खास पहचान रखते हैं। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने पुराने बयान और बदलते नजरिए पर खुलकर बात की। ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा से बातचीत में यश ने स्वीकार किया कि समय के साथ उनकी सोच में 100 प्रतिशत बदलाव आया है।

यश ने कहा, “इंसान बदलता है। अगर कोई कहता है कि मैं 20 साल में नहीं बदला, तो वो झूठ बोल रहा है।” उनके मुताबिक बदलाव इंसानी स्वभाव का हिस्सा है। जिस बात पर व्यक्ति दस साल पहले विश्वास करता था, जरूरी नहीं कि आज भी वही सोच रखे। यहां तक कि कुछ मिनटों में भी विचार बदल सकते हैं।

कभी यश ऐसी फिल्में बनाना चाहते थे जिन्हें परिवार के साथ सहजता से देखा जा सके, लेकिन अब उनका सिनेमा कहीं अधिक परिपक्व और अलग नजरिया दिखाता है। गीटू मोहनदास निर्देशित ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

थर्मल इंजीनियरिंग का ‘पावरहाउस’ टेम्पसेंस बाजार में उतरेगा

शेयर करेतापमान सेंसर का खिलाड़ी ‘टेम्पसेंस’ अब शेयर बाजार में इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 18 अगस्त 2026।थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज्ड केबल्स के क्षेत्र में काम करने वाली टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 20 अगस्त 2026 को खुलेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए ₹285 से ₹300 प्रति […]

You May Like

पीएम मोदी ने विजय के साथ मेट्रो में सफर किया....|....भारतीय नागरिकों की घर वापसी....|....मां काछनदेवी और मां रैला देवी की पूजा के साथ बस्तर दशहरा शुरू....|....कोरबा के आरक्षक नरहरि पटेल की पत्थलगांव में मिली लाश....|....मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा, ऑपरेटरों और श्रमिकों से की सीधी बातचीत....|....दिल्ली प्रदर्शन: सीजेपी का सरकार पर हमला....|....मजदूरी बढ़ाने की मांग: गल्ला मंडी में मजदूरों का धरना, सड़क की जाम....|....नगर निगम में अधिकारों की लड़ाई....|....देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत