अपने 600वें टेस्ट में जीता भारत: गॉल में श्रीलंका को 165 रन से हराया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गॉल, 19 अगस्त 2026। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। यह भारत का 600वां टेस्ट मैच था। भारत की जीत के हीरो 24 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार रहे। उन्होंने श्रीलंका की दूसरी पारी में 6 विकेट सहित मैच में 10 विकेट लिए। देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस मैच में कुल 211 रन बनाए। पडिक्कल ने पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन की पारी खेली।

सुथार को एक ओवर में 3 विकेट

मैच के पांचवें दिन बुधवार को दूसरी पारी में श्रीलंका का स्कोर 75 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन था। सुथार ने अगले ओवर में तीन विकेट लेकर भारत की जीत लगभग तय कर दी। इस ओवर में सुथार ने सोनल दिनुषा, प्रभात जयसूर्या और लाहिरु कुमारा को आउट किया। श्रीलंका का स्कोर 9 विकेट पर 199 रन हो गया। सुथार ने अपने अगले ओवर में केशरा नुवांथा को आउट कर श्रीलंका की पारी समेट दी।

पहली पारी में पडिक्कल का शतक, भारत ने 462 रन बनाए

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे नंबर पर उतरकर 230 गेंद में 167 रन बनाए। उनकी पारी में 15 चौके और एक छक्का था। उन्होंने केएल राहुल के साथ 162 रन की साझेदारी की। केएल राहुल ने 82, ध्रुव जुरेल ने 51 और ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए। भारत ने 462 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 4 और केशरा नुवानथा ने 3 विकेट लिए।

श्रीलंका की पहली पारी में दिनूषा का शतक

श्रीलंका की पहली पारी में सोनल दिनूषा ने 168 गेंद में 100 रन बनाए। निरोशन डिकवेला ने 80 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मानव सुथार ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। श्रीलंका पहली पारी में 284 रन बना सका।

दूसरी पारी में पंत ने 66 रन बनाए

भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई। ऋषभ पंत ने 69 गेंद में 66 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। पंत के अलावा केएल राहुल ने 35 और पडिक्कल ने 44 रन बनाए। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 4, प्रभात जयसूर्या ने 3 और लहिरू कुमारा ने 2 विकेट लिए।

भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5वें स्थान पर

भारत गॉल टेस्ट जीतने के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में टीम 53.33% पॉइंट परसेंटेज के साथ 5वें नंबर पर है। भारत के 10 टेस्ट में 5 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ हैं। उसके खाते में 64 पॉइंट्स हैं। भारत के पास अब 9 टेस्ट बाकी हैं। श्रीलंका के खिलाफ एक, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट। यानी भारत के पास अधिकतम 108 पॉइंट्स और जोड़ने का मौका है। WTC में एक जीत के 12 पॉइंट्स मिलते हैं।

Leave a Reply

Next Post

इंटेरियो ने फर्नीचर की तकनीक आधारित खरीदारी को बढ़ाया

शेयर करेतीन वर्षों में ई-कॉमर्स कारोबार में 14 गुना बढ़ोतरी इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 20 अगस्त 2026। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के प्रमुख फर्नीचर ब्रांड इंटेरियो बाय गोदरेज ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार सेवाएं, डिजिटल जुड़ाव और बड़े स्तर पर भौतिक स्टोर को एक साथ जोड़कर फर्नीचर खरीदारी के अनुभव को बदलने की दिशा में कदम बढ़ाया है। ब्रांड के डिजिटल जुड़ाव वाले उपकरणों से कन्वर्जन रेट में 6% सुधार हुआ है। इसके तहत ग्राहक के पूरे खरीदारी अनुभव में एआई आधारित सुझाव, 3डी विजुअलाइजेशन, रूम प्लानिंग और जरूरत के अनुसार बदले जा सकने वाले फर्नीचर समाधान शामिल किए गए हैं। इंटेरियो का ई-कॉमर्स कारोबार पिछले तीन वर्षों में 14 गुना बढ़ा है और अब उसके कुल फर्नीचर कारोबार में इसकी हिस्सेदारी 15% है। ब्रांड ने डिलीवरी और इंस्टॉलेशन का अपना नेटवर्क भी 1,200 से बढ़ाकर 20,000 से अधिक पिनकोड तक कर लिया है। इसके साथ ही राज्य की राजधानियों में 24 घंटे के भीतर डिलीवरी और इंस्टॉलेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रीब्रांडिंग के बाद इंटेरियो ने पारंपरिक उत्पाद-केंद्रित खुदरा मॉडल से आगे बढ़कर अनुभव-केंद्रित मॉडल अपनाया है, जिसमें भौतिक स्टोर, डिजिटल प्लेटफॉर्म और डिजाइन परामर्श को एक साथ जोड़ा गया है। तकनीक आधारित यह मॉडल 20 शहरों में स्थित 137 स्टोरों में डिजिटल जुड़ाव वाले उपकरणों के माध्यम से लागू किया गया है। इंटेरियो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हैड ऑफ कंज्यूमर बिजनेस, डॉ. देव नारायण सरकार ने कहा: “फर्नीचर खरीदना अब सिर्फ एक सामान खरीदने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि लोग अपने घर के स्पेस का किस तरह इस्तेमाल और अनुभव करना चाहते हैं। बड़े महानगरों से आगे बढ़ते शहरीकरण और परिवारों की बदलती जरूरतों के साथ भारतीयों के रहने और फर्नीचर खरीदने का तरीका बदल रहा है। ग्राहक ऐसा फर्नीचर चाहते हैं जो उनके घर में पूरी तरह फिट बैठे, कई काम आ सके और जरूरत के हिसाब से ढाला जा सके। यही वजह है कि हम सिर्फ प्रोडक्ट बेचने के बजाय अधिक पर्सनलाइज़्ड और तकनीक-सक्षम अनुभव प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। डिजिटल विज़ुअलाइज़ेशन, डिज़ाइन कंसल्टेशन और कस्टमाइज़ेबल फर्नीचर के साथ, इंटीरियो ग्राहकों को उनके स्पेस, लाइफस्टाइल और बदलती प्राथमिकताओं के आधार पर सही फैसला लेने में मदद कर रहा है।” यह बदलाव केवल ग्राहकों के अनुभव तक ही सीमित नहीं है। इंटीरियो ऑपरेशनल दक्षता, संचार और ऑर्डर पूर्ति को बेहतर बनाने के लिए रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन (RPA), इंटीग्रेटेड सप्लाई-चेन प्लेटफॉर्म्स और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी सिस्टम्स में भी निवेश कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों के डिजिटल शॉपिंग अनुभव को बैकएंड प्रक्रियाओं से जोड़कर एक सहज और बेहतर सेवा प्रदान करना है।

You May Like

'दो साल तक भी युद्ध में नहीं रहेगा अमेरिका'....|....इंश्योरेंस कंपनी ने कर दिया था क्लेम खारिज: अब देने होंगे एक करोड़....|.... जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग....|....37 साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसला....|....नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा....|....नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस....|....सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर....|....जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था....|....पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक....|....पटवारी हड़ताल पर, सरकार वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के अधिकार  देने से क्यो भाग रही है? - कांग्रेस