मध्यप्रदेश: शर्त इतनी है कि कॉमेडी का विषय ‘दिग्विजय सिंह’ होगा, कांग्रेस नेता ने कॉमेडियन कुणाल और फारुकी को भेजा न्योता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 13 दिसंबर 2021। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारुकी के शो विवादित कॉमेडी के आरोप के चलते लगातार रद्द हो रहे हैं। बेंगलुरू में भी उनके शो को रद्द कर दिया गया। इस बीच दोनों कॉमेडियन को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का साथ मिला है। दिग्विजय सिंह ने दोनों कॉमेडियन को भोपाल में कॉमेडी शो का न्योता भेजा है। इसको लेकिर दिग्वियज सिंह ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है- मैं तुम दोनों कुणाल कामरा और मुनव्वर फारुकी के लिए भोपाल में शो का आयोजन करूंगा। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी। केवल शर्त यह है कि कॉमेडी का विषय दिग्विजय सिंह होगा। इस पर तो संघियों(आरएसएस) को ऐतराज नहीं होगा। डरो मत। टाइम और तारीख बताओ। तुम्हारी सभी शर्तें मंजूर हैं। 

लगातार रद्द हो रहे शो

फारुकी और कुणाल कामरा को इन दिनों बड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पिछले महीने बेंगलुरू में मुनव्वर फारुकी के शो को हिंदू संगठनों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया था। वहीं सरकार की आलोचना के चलते कुणाल कामरा के शो को भी रद्द कर दिया गया। इस साल की शुरुआत में फारुकी को इंदौर में जेल भी जाना पड़ा था। 

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में युवक सरेआम नशीली टेबलेट बेचते गिरफ्तार….

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 13 दिसंबर 2021। मौदहापारा क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी स्वप्निल वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत रजबंधा मैदान स्थित ईमली पेड़ पास टी व्ही एस जुपीटर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल