करी पत्ता (मीठा नीम) के सेवन से होने वाले फायदे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

करी पत्ता का प्रयोग भारतीय पकवानों में किया जाता है। शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां करी पत्ता उपयोग में नहीं लाया जाता होगा। करी पत्ता, को कैडर्य, कटनीम, मीठा नीम, पर्वत निम्ब और गिरिनिम्ब जैसे कई नामों से जाना जाता है, लेकिन आप लोग इसे करी पत्ता या मीठा नीम के नाम से ही जानते होंगे। क्या आपको पता है कि जिस करी पत्ता को आप लोग व्यजंनों के लिए प्रयोग में लाते हैं उसके कई सारे औषधीय गुण हैं। क्या आपको यह पता है कि करी पत्ता एक जड़ी-बूटी भी है, और आप सिर दर्द, मुंह के अनेक रोग में करी पत्ता (मीठा नीम) के इस्तेमाल से फायदे ले सकते हैं। इतना ही नहीं, मोतियाबिंद, पित्त विकार, कफज विकार आदि रोगों में भी मीठी नीम (करी पत्ता) के औषधीय गुण से लाभ मिलता है। साथ ही मूत्र रोग, दाद-खाज-खुजली आदि त्वचा रोग, बुखार, कीड़े-मकौड़े के काटने पर भी करी पत्ता (मीठा नीम) से लाभ ले सकते हैं। आइए यहां एक-एक कर जानते हैं कि करी पत्ता के सेवन या उपयोग करने से कितनी सारी बीमारियों में फायदा हो सकता है।

करी पत्ता (मीठा नीम) के फायदे और उपयोग

करी पत्ता के औषधीय गुण से सिर दर्द का इलाज

सिर दर्द होने पर करी पत्ता के इस्तेमाल से लाभ मिलता है। आप करी पत्ता (मीठी नीम) के फूलों को पीस लें। इसे सिर पर लगाएं। इससे सिर दर्द ठीक होता है।

मोतियाबिंद में करी पत्ता का औषधीय गुण

मोतियाबिंद में भी मीठी नीम के उपयोग से लाभ होता है। मीठी नीम के ताजे पत्ते लं। इसका रस निकाल लें। इसे आंखों में काजल की तरह लगाने से मोतियाबिंद की बीमारी में लाभ होता है।

मुंह की बदबू में करी पत्ता  के लाभ

मुंह से बदबू आने से परेशान हैं, और आयुर्वेदिक तरीके से मुंह की बदबू का इलाज करना चाहते हैं तो मीठी नीम की 2-4 पत्तियों को चबाकर खाएं। इससे मुंह से दुर्गंध आना बंद हो जाता है।

बदहजमी के इलाज की आयुर्वेदिक दवा है करी पत्ता

मीठी नीम के पत्ते के रस में निम्बू का रस और शर्करा मिला लें। इसे एक चम्मच की मात्रा में सुबह के समय पिएं। इससे उल्ट, मुंह से पानी आने (लार गिरना) की समस्या और बदहजमी के साथ-साथ बदहजमी के कारण होने वाली उल्टी भी ठीक होती है।

उल्टी के इलाज की आयुर्वेदिक दवा है करी पत्ता

आप उल्टी को रोकने के लिए भी करी पत्ता का सेवन कर सकते हैं। उल्टी होने पर मीठी नीम के 5-10 पत्तों को पानी के साथ पीसकर पिएँ। उल्टी रुक जाती है।

पेट दर्द में करी पत्ता (मीठा नीम) का औषधीय गुण

10-20 मिली मीठी नीम की जड़ के काढ़ा में 500 मिग्रा सोंठ चूर्ण मिलाकर पीने से पेट का दर्द ठीक होता है।

कीड़ों के काटने पर करी पत्ता के फायदे

कीड़े-मकौड़े के काट लेने पर करी पत्ता से इलाज कर सकते हैं। इसके लिए करी पत्ता की जड़ लें। इसकी छाल निकाल लें। इसे पीसकर कीटों के काटने वाले स्थान पर लगाएं। इससे दर्द, सूजन आदि विकार ठीक होते हैं।

बुखार में करी पत्ता के फायदे

बुखार होने पर भी करी पत्ता के इस्तेमाल से फायदा मिलता है। मीठी नीम के पत्तों का काढ़ा बना लें। इसे 10-20 मिली मात्रा में पीने से बुखार ठीक होता है।

दाद-खाज-खुजली में करी पत्ता  के फायदे

  1. करी पत्ता के रस में नींबू रस मिलाकर लेप करें। इससे खुजती, पित्ती निकलना और दाद का इलाज होता है।
  2. करी पत्ता के फलों का तेल निकाल लें। इसे त्वचा पर लगाएं। इससे त्वचा संबंधी रोगों में लाभ होता है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पंचायत गौरेला और नगर पंचायत पेन्ड्रा को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की

शेयर करेराजस्व मंत्री और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दोनो नगर पंचायतों के नागरिकों की भावनाओं से मुख्यमंत्री को कराया अवगत मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को देखते हुए इन दोनों ही नगर पंचायतों को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 25 सितम्बर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं