अलसी के बीज के औषधीय गुण,हृदय रोग, कैंसर एवं कई अनेक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करता है

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अलसी में स्‍वास्‍थ्‍य को लाभ पहुंचाने वाले अनेक गुण मौजूद होते हैं अब तो अलसी को सुपरफूड कहा जाने लगा है. अलसी एक पौधा है, जो भारत समेत दुनियाभर में पाया जाता है. इसके बीज में औषधीय गुण पाए जाते हैं. अलसी के छोटे- छोटे बीजों में आपकी सेहत के बड़े-बड़े राज छुपे हुए हैं.

कब्‍ज , डायबिटीज, हाई कोलेस्‍ट्रोल, हृदय रोग, कैंसर एवं कई अनेक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से बचने के लिए डायट्री सप्‍लीमेंट के रूप में अलसी का इस्‍तेमाल किया जाने लगा है. आंखों की रोशनी के लिए अलसी बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है. आइये जानते है इसके अन्य फायदे.

  1. विशेषज्ञों की मानें तो अलसी ओमेगा 3 फैटी एसिड का प्रमुख स्त्रोत है. जबकि आंखों की रेटिना को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड कारगर तत्व है. इसलिए, अलसी की बीज आखों के लिए लाभदायक है.
  2. अलसी जोड़ों में दर्द और अकड़न को कम करने में मदद कर सकती है. कुछ लोग रुमेटाइड आर्थराइटिस, लुपस के लिए भी अलसी का सेवन करते हैं.
  3. अलसी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स, बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करती है, जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं होती और कसाव बना रहता है. इससे त्वचा स्वस्थ व चमकदार बनती है.
  4. एक रिसर्च में ही बताया गया है कि अगर मधुमेह रोग से ग्रसित रोगी अलसी का सेवन करता है, तो मधुमेह नियंत्रित में रहता है. साथ ही कैंसर रोग में भी अलसी लाभकारी है.
  5. प्रतिदिन सुबह शाम एक चम्मच अलसी का सेवन आपको पूरी तरह से स्वस्थ रखने में सहायक होता है, इसे पीसकर पानी के साथ भी लिया जा सकता है.
  6. नियमित अलसी के सेवन से शरीर के अंदर मौजूद टेस्टोस्टेरोन हार्मोन और फेरोमोन हार्मोन स्त्रावित होते हैं. जो हमारी सेक्स क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं.
  7. अलसी में मौजूद विटामिन्स त्वचा के रूखेपन को दूर करते है. अलसी के तेल में बने आहार के नियमित सेवन से कील, मुँहासे, एक्जिमा, त्वचा एलर्जी और सनबर्न जैसे त्वचा-सम्बंधित समस्याओं से राहत मिलती हैं. ब्यूटी प्रोडक्ट जैसे फेस पैक और फेस स्क्रब बनाने में अलसी का उपयोग किया जाता हैं.

Leave a Reply

Next Post

जल जीवन मिशन: चार जल प्रदाय योजनाओं के लिए पौने तीन करोड़ की स्वीकृति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 26 अगस्त 2020। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के 3 जिलों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सोलर ड्यूल पंप आधारित 4 नलजल प्रदाय योजनाओं के लिए दो करोड़ 75 लाख 31 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं