सनटैन से लेकर एक्‍ने को दूर करती है एस्प्रिन, जानिए इस्‍तेमाल का तरीका

indiareporterlive
शेयर करे

एस्प्रिन न सिर्फ दर्द और बुखार का इलाज करती है बल्कि इससे त्‍वचा से जुड़ी कई समस्‍याओं को भी दूर किया जा सकता है। जी हां, दर्द दूर करने वाली एस्प्रिन आपकी सुंदरता को निखारने का भी काम करती है। एस्प्रिन में एसेटिसलाइलिक एसिड होता है जो त्‍वचा पर लालिमा, सूजन और खुजली को ठीक करता है। इसमें एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं जो स्किन के साथ-साथ शरीर में भी सूजन को कम करने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि चेहरे को निखारने और स्किन से जुड़ी समस्‍याओं से छुटकारा पाने के लिए एस्प्रिन का इस्‍तेमाल कैसे करना चाहिए।

एस्प्रिन के स्किन को फायदे

  • रोमछिद्रों को साफ करती है जिससे एक्‍ने होने की संभावना कम रहती है।
  • त्‍वचा से मृत कोशिकाएं हटाती है।
  • एजिंग और धूप की वजह से बिगड़ी रंगत को ठीक करती है।
  • एंटी-इंफ्ललामेट्री गुणों के कारण झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है।
  • चेहरे पर सूजन और पफी आइज कम होती है।

​मुंहासों के लिए

मुंहासों और एक्‍ने वाली त्‍वचा के लिए 3 से 4 एस्प्रिन की गोलियां, 1 चम्‍मच कच्‍चा शहद और एक चम्‍म्‍मच पानी लें। पानी में एस्प्रिन की गोलियां डालकर, उन्‍हें घुलने दें। अब इसमें शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

ऑयली स्किन

अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आपको एस्प्रिन का फेसपैक लगाने से बहुत फायदा होगा। इसके लिए 3 से 4 एस्प्रिन की गोलियां लें, एक चम्‍मच पानी और टी ट्री ऑयल की 3 से 4 बूंदें लें। एस्प्रिन की गोलियों को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसे पानी में घुलने दें और फिर इसमें टी ट्री ऑयल मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में कम से कम दो बार लगाएं।

रूखी त्‍वचा

आपको 5 से 66 एस्प्रिन की गोलियां, एक चम्‍मच कच्‍चा शहद, एक चम्‍मच पानी और बादाम तेल की 3 से 4 बूंदें लें। एस्प्रिन की गोलियों को कूटकर उसमें पानी मिलाएं। इसमें शहद और बादाम का तेल डालकर अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

सनटैन से छुटकारा पाने के लिए

कई बार धूप से स्किन खराब हो जाती है। सनटैन के लिए 5 से 6 एस्प्रिन की गोलियां लें और इसके साथ एक चम्‍मच सादी दही, 1 चम्‍मच नींबू का ताजा रस और एस्प्रिन की गोलियों का पाउडर बना लें और उसमें नींबू का रस एवं दही डालें। अब इस पेस्‍ट को प्रभावित त्‍वचा पर लगाएं। ये पैक सनटैन से छुटकारा दिलाएगा।

Leave a Reply

Next Post

प्रवासी मजदूरों के लौटने से देश के चार राज्यों में बढ़े कोरोना वायरस के मामले

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित दिल्ली और मुंबई से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की वजह से राजस्थान, कर्नाटक, बिहार और उत्तर प्रदेश में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन राज्यों के कई अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी […]

You May Like

शराब में सुहागा मिलाकर किया बसपा पार्षद समेत दो का कत्ल....|....कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति....|....जैसलमेर को मिली हवाई कनेक्टिविटी की सौगात....|....इंदौर: दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में बढ़ी ठंडक....|....भोपाल से होगी प्रदेश की 15 हजार बसों की निगरानी....|....13,500 फीट पर बदला मणिमहेश का नजारा, डल झील जमने लगी....|.... प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती....|....गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे....|....सीएम योगी बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का रचा जा रहा षड्यंत्र....|....बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी हुए बेहोश