बिपाशा बसु के एब्‍स देखकर उड़ जाएंगे होश, पतली कमर पाने के ल‍िए करती हैं ऐसा ब्रेकफास्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

21 जनवरी 2022। जब बात फिटनेस की आती है, तो अक्सर लोग हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने के साथ हेल्दी और हैवी नाश्ता करने की सलाह देते हैं। फिटनेस के बारे में एक और बात कही जाती है कि आपका नाश्ता वैसा ही होना चाहिए जैसा एक राजा खाता है। यानी की दिन के सभी भोजन में नाश्ता आपके लिए महत्वपूर्ण होना चाहिए। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी फिटनेस को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं।

इंडस्ट्री की फिटेस्ट फीमेल एक्ट्रेसेस में से एक बिपाशा, जिन्होंने हमेशा फिट बॉडी को इंर्पोटेंस दी है। पर्दे पर तो वह हॉट एक्ट्रेस का खिताब हासिल कर ही चुकी हैं, लेकिन रीयल लाइफ में फिट रहने के लिए वह हेल्थ इज वेल्थ का रूल फॉलो करती हैं। यदि आपने अब तक अपनी फिटनेस जर्नी स्टार्ट नहीं की है, तो एक्ट्रेस का फिटनेस रूल आपको इंस्पायर कर सकता है। आपको जानकर हैरत होगी कि एक जमाने में बिपाशा को फैटी कहा जाता था। लेकिन फिर एक फिट और और शेप्ड बॉडी की जरूरत महसूस होने के बाद उन्होंने अपना डाइट और वर्कआउट प्लान किया। उनके एक पुराने इंटरव्यू से पता चला है कि खुद को फिट रखने के लिए बिपाशा अच्छा और स्वस्थ नाश्ता खाती हैं।

​ये है बिपाशा का ब्रेकफास्ट मेन्यू

अपने दिन की शुरुआत एक गिलास नींबू पानी से करती हैं। इसके साथ ही वह रातभर भीगे हुए बादाम का सेवन करती हैं। उनके नाश्ते में एक कप चाय शामिल है। इसके साथ ही वह नाश्ते में नियमित रूप से 6 एग वाइट, ताजे फल और ओट्स के साथ टोस्ट और स्किम्ड मिल्क का सेवन करती हैं। बता दें कि बिपाशा की स्ट्रिक्ट डाइट में जंक फूड और चावल के लिए कोई जगह नहीं है। जितना हो सके, वह इनसे दूर रहती हैं।

फिट रहने के लिए करती हैं कार्डियो, एरोबिक्स

43 वर्ष की एक्ट्रेस इस उम्र में भी खुद को शेप में रखने के लिए नियमित रूप से योग का अभ्यास करती हैं। इसके अलावा उनके फिटनेस रिजाइम में वेट , कार्डियो, एरोबिक्स जैसे वर्कआउट भी शामिल हैं। बिपाशा अपने वर्कआउट वीडियो को शूट करके अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं, जो उनके फॉलोअर्स को मोटिवेट करते हैं। इतना ही नहीं, बिपाशा को कई बार ट्रेडमिल, साइकिलिंग और क्रॉस ट्रेनिंग करते भी देखा गया है। वह हफ्ते में 6 दिन एक्सरसाइज और रोजाना वर्कआउट करती हैं। यही उनके सेक्सी फिगर का राज है। अपने वर्कआउट को ताजा और मनोरंजनक बनाने के लिए बॉक्सिंग और ब्रिस्क वॉक पर भी जोर देती हैं।

Leave a Reply

Next Post

सर्दियों में अमृत से कम नहीं है सोंठ का पानी, आयुर्वेद रोज देता है पीने की सलाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव 21 जनवरी 2022। सूखे अदरक को सोंठ कहते हैं और आयुर्वेद में इसे शुंथि के नाम से जाना जाता है। सर्दियों में ठंडक और संक्रमण से बचने के लिए यह एक बेहतरीन उपाय है। पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए भी यह बहुत अच्छा […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार