रिलीज होने से पहले ही HD प्रिंट में लीक हुई विजय की फिल्म ‘जन नायकन’, मेकर्स ने जताई नाराजगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2026। थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को पहले 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज करने का प्लान था, लेकिन सेंसर बोर्ड से जुड़ी समस्याओं की वजह से रिलीज टाल दी गई। उसके बाद से फैंस ‘जन नायकन’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच फिल्म अब एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। 

फिल्म रिलीज से पहले हुई लीक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का एचडी प्रिंट लीक होकर पाइरेटेड वेबसाइट्स पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले फिल्म के कुछ क्लिप्स- जैसे इंट्रो सीन, टाइटल और क्लाइमैक्स सोशल मीडिया पर लीक हुए थे। लेकिन अब पूरी फिल्म ही ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे मेकर्स और फैंस दोनों शॉक में हैं। फिल्म अभी तक रिलीज भी नहीं हुई है, क्योंकि यह सेंसर सर्टिफिकेट के चक्कर में फंसी हुई है। ऐसे में इस तरह का लीक होना मेकर्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पाइरेटेड साइट्स पर पहुंची मूवी
जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया और मेकर्स से सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा जा रहा है कि जो लोग इस लीक्ड प्रिंट को शेयर करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

मेकर्स ने पहले कुछ लीक क्लिप्स को इंटरनेट से हटाने की कोशिश की थी, लेकिन उसके बाद पूरी फिल्म ही पाइरेटेड साइट्स पर आ गई, जिससे स्थिति और खराब हो गई।

विजय की आखिरी फिल्म है जन नायकन!
बता दें कि जन नायकन को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वह राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी, और अब लीक होने के बाद मामला और भी गरमा गया है। 

Leave a Reply

Next Post

होर्मुज में ईरान के टैक्स लेने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यह वह समझौता नहीं, जो हमने किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 10 अप्रैल 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही को बाधित करने के तरीके पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ईरान इस मामले में बहुत खराब काम कर रहा है और इसे अशोभनीय बताया। युद्धविराम […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग