CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिलल्ट जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 01 सितंबर 2026। CGPSC Main Exam 2025 results: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित कर दिये हैं। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है।  राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।  राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिखित परीक्षा का परिणाम और इंटरव्यू के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध है। आयोग ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहने की अपील की है।

कब हुई थी परीक्षा?
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को ली गई थी। अब इसके लिये 608 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए सलेक्ट किया गया है। साक्षात्कार के लिए चिन्हित सभी अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। अग्रमान्यता दर्ज करने की तारीख आयोग अलग से जारी करेगा।

265 पदों के लिए निकली थी वैकेंसी
आयोग की ओर से विज्ञापन क्रमांक 06/2025 के माध्यम से राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 सेवाओं के कुल 265 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3921 अभ्यर्थियों को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिए चिन्हित किया गया था।

21 सितंबर से इंटरव्यू
आयोग के मुताबिक, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। साक्षात्कार से संबंधित  सूचना, कार्यक्रम और अन्य निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।

इंटरव्यू से एक दिन पहले होगा सत्यापन 
आयोग ने साक्षात्कार के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तय तारीख से एक दिन पहले मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आयोग में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। दस्तावेज सत्यापन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर What’s New सेक्शन में STATE_SERVICE_EXAMINATION-2025_MAINS_WRITTEN_EXAM_RESULT (31-08-2026)  राज्य Result लिंक खोलें।
  • मुख्य परीक्षा परिणाम या साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची स्क्रीन पर खुलेगी।
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट और चयन सूची का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

फैक्ट फाइल

  • मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हित अभ्यर्थी: 3921
  • साक्षात्कार के लिए चिन्हित अभ्यर्थी: 608
  • साक्षात्कार की शुरुआत: 21 सितंबर 2026
  • दस्तावेज सत्यापन: इंटरव्यू से एक दिन पहले
  • कुल पद: 265
  • मुख्य परीक्षा: 6 से 9 जून 2026 तक हुई थी

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली

शेयर करेबंदूक और हिंसा के जरिए निर्दोष लोगों की जान लेने वाला व्यक्ति किसी भी समाज का नायक नहीं हो सकता इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 01 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि नक्सलवाद के समर्थन में बात करने वाले और कुख्यात नक्सली हिड़मा, जिसने सैकड़ों […]

You May Like

पूर्व सीएम स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से झटका....|....राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ में यशपाल शर्मा का दमदार अवतार....|....एकता जैन के शो में डॉ. खोजा का धमाका!....|....‘वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज....|....फिटनेस को लेकर अब नहीं होगी कोई जल्दबाजी?....|....पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा....|....शानदार जीडीपी पर भारी पड़ा जंग का साया....|....सुनसान खेत में मिला अज्ञात शव, दुर्गंध से ग्रामीणों को चला पता....|....भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय....|....टोल टैक्स पर फर्जी वसूली: ईडी की धन शोधन मामले में कार्रवाई