TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश

Indiareporter Live
शेयर करे

‘तारा जो टूटा हुआ है’ से सजेगा तिवारी सरकार के सुरों का आसमान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 24 जुलाई 2026। हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में TPS Music लगातार नए और भव्य म्यूजिक प्रोजेक्ट्स के साथ अपनी अलग पहचान बना रहा है। अभिनेता, निर्माता और निर्देशक एसके तिवारी (तिवारी सरकार) एक बार फिर अपने नए रोमांटिक गीत “तारा जो टूटा हुआ है” के जरिए दर्शकों के दिलों को छूने की तैयारी में हैं। अमित गुप्ता की मधुर आवाज, यश ईश्वरी के भावपूर्ण बोल और तिवारी सरकार का दमदार अभिनय इस गीत को खास बनाते हैं।

पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में पहुंचा यह म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होगा। इसके साथ ही TPS Music पर उदित नारायण, जावेद अली, मोहम्मद इरफान, शहजाद अली, दिव्या कुमार, अमित गुप्ता और सुदेश भोसले जैसे दिग्गज गायकों के कई नए गीत भी रिलीज होने वाले हैं, जिनकी शूटिंग मुंबई में तेज़ी से जारी है। दूसरी ओर, सनातन वर्ल्ड के माध्यम से एसके तिवारी भक्ति संगीत को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। रोमांस और आध्यात्म—दोनों रंगों को साथ लेकर चल रहा यह संगीत सफर जल्द ही उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कोतवाल’ के साथ एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वर्धा, 24 जुलाई 2026। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक तथा महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'